वायरल न्यूज़

VIDEO: पत्नी को मायके जाने से रोक दिया, फिर पति से लिया ऐसा बदला होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 16, 2024, 08:38 AM IST

Husband Wife Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पत्नी ने अपने पति से ऐसा मजाक किया कि बेचारे के होश उड़ गए। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

मायके नहीं जाने दिया तो पत्नी ने लिया जबरदस्त बदला। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति-पत्नी का मजेदार वीडियो
  • मायके ना भेजकर फंस गया बेचारा
  • आखिर में जो दिखा हंसी ना रुकेगी

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में पति-पत्नी से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। इनमें कभी दोनों के बीच खूब मार-पिटाई होती है, तो कभी हंसी-मजाक भी देखने को मिलता है। मगर कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाई देते हैं कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता, मगर हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा है। वीडियो पति-पत्नी से जुड़ा है। मगर इसमें पति ने पत्नी को मायके जाने से रोक दिया। फिर पत्नी ने ऐसा बदला लिया कि देखकर होश उड़ जाएंगे।

पत्नी को मायके जाने से रोक दिया

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि पत्नी ने पति से मायके जाने की इजाजत मांगी। मगर पति ने इनकार कर दिया। इससे पति इतनी गुस्सा हुई कि पति को सबक सिखाने का प्लान बना लिया। अब फ्रेम में देखेंगे कि पति रात को जैसे ही चैन की नींद सोया तुरंत पति डरावना मेकअप करके पहुंच गई। वो पति को डरावनी आवाज में उठाती है। इधर गहरी नींद में सो रहे पति की जैसे ही आंखें खुली, बेचारे की हालत पतली हो गई। वो बेड से कई फीट उछलकर नीचे बैठ गया। इधर वो पत्नी उसी अभी तक डराती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो में ये नजारा किसी के भी हंसाने के लिए काफी है। ये साफतौर पर प्रैंक का हिस्सा नजर आता है, मगर नेटिजन्स को ये खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article