वायरल न्यूज़

पानी का ग्लास उठाना भूल गया पति, फिर पत्नी ने किया ऐसा हाल बेचारा सूख गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 28, 2023, 02:51 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पति बेचारा गलती से पानी का ग्लास उठाना भूल गया। फिर बेचारे का ऐसा हाल हुआ कि बेचारा सूख गया।

Image

जरा सी गलती और पिट गया पति। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्लास उठाना भूल गया पति
  • हुआ ऐसा हाल कभी नहीं भूलेगा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक ऐसे पति से जुड़ा है जो छोटी सी गलती कर गया। मगर पत्नी ने छोटी सी गलती के लिए बेचारे को ऐसी सजा दी कि बुरी तरह सूख गया। मगर वीडियो शुरू से देखने पर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

छोटी सी गलती कर गया पति

वीडियो शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि पत्नी ने कमरे में टेबल पर ग्लास रखा देखा तो गुस्से से लाल पड़ गई। मगर गुस्सा काबू करते हुए उसने बड़े प्यार से पति को आवाज दी। पति भी आवाज सुनकर तुरंत दौड़ा चला आया। अब पत्नी उससे कहती है कि टेबल पर ग्लास चिपक गया है और उठ नहीं रहा है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि पति ने जैसे ही ग्लास उठाया ये तुरंत उसके हाथ में आ गया। अब ऐसा देखते ही पत्नी गुस्से से लाल पड़ गई। उसने पति की पिटाई शुरू कर दी। वो उसके बाल खींचती है और खूब खरी खोटी सुनती है।

सूख गया पति

गुस्साई पत्नी फिर कहती है कि जब ग्लास आसानी से उठ सकता है तो पिछले चार दिन से ये एक जगह पर क्यों रखा है। इसे उठाकर किचन में क्यों नहीं रखा गया। इधर पत्नी का गुस्सा देखकर बेचारा पति चुपचाप खड़ा रहा। उसकी समझ में नहीं आया कि क्या जवाब दिया जाए। पत्नी उसपर लगातार गुस्सा करती है और बेचारा पति चुपचाप खड़ा रहता है। मानो पत्नी का ऐसा रूप देखकर बेचारा सूख गया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि पति-पत्नी की लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article