वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: दुल्हन ने अचानक जड़ दिया दूल्हे को झापड़, नजारा देख हिल गई पूरी बारात

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 6, 2025, 11:55 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन दूल्हे की एक हरकत पर इतनी नाराज हुई कि वहीं उसे जोरदार झापड़ रसीद कर दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया शायद ही पहले कभी देखा होगा।

Image

दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिया जोरदार झापड़। (Photo/Twitter)

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे सबसे ज्यादा मजेदार माना गया है। यहां हर रोज ऐसे नजारे दिखाई देते हैं जो खूब हंसाते हैं। कई बार तो इतनी हंसी आती है देखकर पेट तक दुखने लगता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ दुल्हन ने दूल्हे को जोरदार झापड़ रसीद कर दिया।

दूल्हे के पड़ गया झापड़

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे बारात बैंक्वेट हॉल पहुंच चुकी है। दूल्हा स्टेज पर है और दुल्हन भी उसके सामने खड़ी है। अब रस्म के तहत दोनों एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। मगर यही मिठाई बाद में विवाद की सबसे बड़ी वजह बन गई। इसमें देखेंगे दूल्हा सामने खड़ी दुल्हन को मिठाई खिलाने की कोशिश करता है। मगर दुल्हन शरमाते हुए अपना मुंह नहीं खोलती। हैरान होंगे इसपर दूल्हा उसके साथ जबरदस्ती करता है और यही बात दुल्हन को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हुआ दूल्हे ने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की होगी। आखिर में देखेंगे गुस्साई दुल्हन ने वहीं दूल्हे को जोरदार झापड़ रसीद कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर पूरी बारात ही मानो हिल गई हो। इधर दूल्हा भी खूब गुस्से में आ गया औ दुल्हन पर हमला कर दिया। मालूम हो दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article