Viral News: दिल्ली-एनसीआर में लोगों का नौकरानी और हाउस हेल्प रखना बेहद ही आम है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े शहरों में लोगों की लाइफ बहुत ही ज्यादा बिजी है। लोग अपनी नौकरी से समय नहीं निकाल पाते हैं। इस कारण वह खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई और बच्चों की देखभाल के लिए हाउस हेल्प रखते हैं। कई केस में देखा गया है कि हाउस हेल्प अपने मालिक से परेशान होते हैं। वहीं कई केस में मालिक अपने हाउस हेल्प के नखरे झेलते हैं।
नौकरानी ने भेजा रेजिग्नेशन लेटर
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, गुरुग्राम में एक हाउस हेल्प ने अपने मालिक को ऐसा इस्तीफा पत्र भेजा, जिसकी मालिक को उम्मीद भी नहीं रही होगी। वायरल पोस्ट में देखा जा सकता है कि हाउस हेल्प ने किसी कॉर्पोरेट एम्पलॉय की तरह रिजाइन लेटर भेजा। जिसे देखकर मालिक के होश उड़ गए। सबसे पहले आप देखें यह वायरल पोस्ट-
आप देख पाएंगे कि हाउस हेल्प ने मालिक को हार्ड कॉपी लेटर के रूप में भेजी। इसमें लिखा, 'To you, I'm sorry. But this had to be done' इसके बाद हाउस हेल्प ने अंदर जो चीजें लिखीं, उसे पढ़कर मालिक को यकीन नहीं हुआ। इसके साथ ही अंत में सिग्नेचर में हाउस हेल्प ने लिखा- "Kal nahi aaungi". इस लेटर में हाउस हेल्प ने लिखा, 'बहुत दिनों से कुछ कहना चाहती थी, लेकिन हमेशा मुझे कुछ न कुछ रोक लेता था, और वो बातें अधूरी ही रह जाती थी, लेकिन आज बोल रही हूं। बड़ी मुश्किल से दिल पर झाड़ू रख के कह रही हूं.... मैं...अब नहीं आऊंगी।'
