वायरल न्यूज़

भालू रोज आकर मस्ती कर सके इसलिए घर के मालिक ने लगवाया एक बड़ा सा झूला, Video देख खुशी से झूम उठेगा दिल

बगीचे में आकर झूले पर झूलते हुए भालू को देख लोगों का दिल तब खुश हो गया जब उन्होंने उस भालू और झूले के पीछे की कहानी को जाना। इस प्यारे से वीडियो ने सभी लोगों का दिन बना दिया।

Image

झूला झूलते भालू (Instagram/@alfineteiusa)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक भालू झूले पर चढ़कर मस्ती कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भालू जंगल के रास्ते दौड़ते हुए एक घर के बगीचे में आता है और वहां लगे झूले से वह टकरा जाता है। झूले को देख उसे इतनी खुशी होती है कि वह अपनी खुशी संभाल नहीं पाता और वह वहीं पर गिर जाता है। भालू तुरंत उठकर झूले पर चढ़ जाता है और झूला झूलने लगता है।

वीडियो CCTV में हुआ कैद

भालू के झूला झूलने का यह नजारा बगीचे में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। जो फिलहाल इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है। दिल को छू लेने वाला यह नजारा जिसने भी देखा उसका दिल खुशी से भर गया। वीडियो में दिख रहा यह मनोरम नजारा बेहद ही प्यारा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @alfineteiusa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

घर के मालिक ने किया यह फैसला

इस वीडियो को लेकर सामने आए रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक घर के मालिक ने अपने बगीचे में लगे सिक्योरिटी कैमरे के फुटेज में देखा कि एक भालू रोजाना उनके बगीचे में आकर बाहर लगे छोटे झूले पर खेलने की कोशिश करता था, लेकिन वह उस पर चढ़ने में असमर्थ था। भालू की इस कोशिश को देखकर मालिक ने उसकी मदद करने का फैसला किया और एक बड़ा झूला बनवाया। अगली बार जब भालू फिर से बगीचे में आया तो वह बड़ा झूला देखकर खुश हो गया और वह उस पर चढ़कर झूलने लगा। वायरल वीडियो में भालू को बड़े आराम से नए झूले पर चढ़कर और झूलते हुए देखा जा सकता है। आगे आप देख सकता है कि जब वह बड़े झूले पर मजबूती से अपनी पकड़ बना लेता है तब वह छोटे झूले को भी अपनी ओर खींचता है और दोनों झूलों को पकड़कर धीरे-धीरे झूलने का आनंद लेता है।

वीडियो देख आपका भी दिल हो जाएगा खुश

इस वीडियो को देख हर कोई मुस्कुरा उठा। लोग वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि इस भालू का वजन पूरे झूले को जमीन पर गिरा देगा!” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “यह कमाल है!” भालू की इस छोटी सी मस्ती ने सोशल मीडिया यूजर्स को एक खूबसूरत और मनोरंजक पल दे दिया। वायरल हो रहा यह वीडियो न केवल प्रकृति और इंसानों के बीच के अनोखे रिश्ते को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आपकी छोटी-सी मदद दूसरों को कितना बड़ा आनंद दे सकती है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article