वायरल न्यूज़

World Highest Post Office: भारत के इस गांव में है दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस, जानिए इसकी खासियत

World Highest Post Office: आज का समय सोशल और डिजिटल मीडिया का है, लेकिन इसके बावजूद आज भी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खत को लिखा और भेजा जाता है। भारत के इस गांव में दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस है।

Image

बिना इंटरनेट भी जुड़ा है दुनिया से यह छोटा सा गांव (Photo: iStock)

World Highest Post Office: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा हिक्किम गांव (Hikkim Village) एक खास वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां स्थित पोस्ट ऑफिस को भारत का सबसे ऊंचा डाकघर माना जाता है। यह जगह लाहौल और स्पीति (Lahaul and Spiti) जिले की स्पीति घाटी में स्थित है, जो अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। हिक्किम का यह पोस्ट ऑफिस (Hikkim Post Office) समुद्र तल से लगभग 4,440 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसे साल 1983 में शुरू किया गया था और इसे दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित कार्यरत पोस्ट ऑफिस भी माना जाता है।

यहां मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा बहुत सीमित

यहां का पिन कोड 172114 है। इतनी ऊंचाई (dunia aur bharat ka sabse ooncha dakghar) पर स्थित होने के बावजूद यह डाकघर आज भी नियमित रूप से काम करता है और आसपास के गांवों के लोगों के लिए एक जरूरी सुविधा बना हुआ है। हिक्किम एक छोटा सा गांव है, जहां करीब 150 से 600 लोग रहते हैं। यहां मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा बहुत सीमित या लगभग न के बराबर है। ऐसे में यह पोस्ट ऑफिस लोगों को बाहरी दुनिया से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण साधन बन जाता है। गांव के लोग चिट्ठियों और पार्सल के जरिए ही अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क बनाए रखते हैं।

यह जगह पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय

सर्दियों के मौसम में यहां भारी बर्फबारी होती है, जिसके कारण यह इलाका कई बार बाकी दुनिया से कट जाता है। इस दौरान पोस्ट ऑफिस भी कुछ समय के लिए बंद हो सकता है। फिर भी, मौसम ठीक होते ही यह दोबारा काम शुरू कर देता है। यह जगह पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। जो लोग स्पीति घाटी घूमने आते हैं, वे यहां से पोस्टकार्ड भेजना एक खास अनुभव मानते हैं। पास में ही लैंग्जा (Langza) और कोमिक (Komic) जैसे ऊंचे गांव भी हैं, जो इस क्षेत्र की खास पहचान हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article