वायरल

मां से बिछड़ा था शेर का बच्चा, इंटरनेट पर मिलन के इस वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे गुजरात के अमरेली जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक शेर का बच्चा अपनी बिछड़ी हुई मां से फिर से मिलता है। वीडियो में भूखा-प्यासा, डरा हुआ नन्हा शावक दूर से आवाज लगाते हुए अपनी मां की ओर दौड़ता दिखाई देता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

_Viral wildlife video

शेरनी के बच्चे का मां से मिलने का वीडियो हुआ वायरल (फोटो: X/ @jpsin1)

सोशल मीडिया पर आप अक्सर जंगल के वायरल वीडियो देखते होंगे। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शेर का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था। जब उसकी मां और बच्चा एक-दूसरे को मिलते हैं तो ये पल इतना मनमोहक होता है कि आप भी वीडियो देखकर अपना दिल हार बैठेंगे। इंटरनेट पर 29 सेकंड का यह वायरल वीडियो गुजरात के अमरेली जिले का बताया जा रहा है। जहां पर घने जंगलों और खेतों के बीच एक ऐसी घटना घटती है, जो इंटरनेट यूजर्स के दिल को छू गई। जंगल की कठोर दुनिया में यह अकेला और नन्हा शावक भूखा-प्यासा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था।

मां शेरनी को देख तेजी से दौड़ता है नन्हा शावक

लेकिन प्रकृति की ममता और वन्यजीव विभाग की मेहनत रंग लाई। । दो दिनों की तलाश के बाद जब नन्हा शावक की अपनी मां से मुलाकात हुई, तो वह दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम न था। वीडियो में दिखाई देता है कि धूल भरी पगडंडी पर लंबी घास के किनारे मां शेरनी खड़ी है। तभी, दूर से एक छोटा सा शावक आवाज करता हुआ आता दिखाई देता है। मानो वह मां-मां कह रहा हो। शावक का हर कदम डगमगाते हुए वह मां की ओर बढ़ता दिखाई देता है। शावक जब मां को देखता है तो तेजी से दौड़ता है और सीधा मां की गोद में समा जाता है। अमरेली, गिर नेशनल पार्क के करीब होने से यह एशियाई शेरों का प्रमुख क्षेत्र है। यहां शेर परिवारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मानव अतिक्रमण और शिकार की वजह से शावक अक्सर बिछड़ जाते हैं। यह वीडियो सिर्फ एक मां औ बच्चे के मिलन का नहीं है, बल्कि मातृत्व की अमर कहानी को भी बता रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @jpsin1 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'गुजरात के अमरेली जिले में शेर का एक महीने का बच्चा शावक अपनी मां से बिछड़ गया था फिर 2 दिन के बाद जब उस शावक बच्चे का मिलन उसकी मां से हुआ, तब देखिए कितना शानदार दृश्य है यह'। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "शानदार जबरदस्त", दूसरे ने लिखा: "बहुत शानदार दृश्य है"। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद अब तक 1 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

लेटेस्ट न्यूज

Monu Jha
Monu Jha Author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article