वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं असली मोहब्बत! गांव के पति-पत्नी के इस Video को देखकर दिल हार बैठेंगे आप

Couple Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति अपनी पत्नी के लिए ऐसा कुछ करता है, जो दिल हारने वाला है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पति के हाथ में एक सैंडल है, जो उसकी पत्नी का है। वहीं आप पत्नी के पैर में देखेंगे कि उसने अपने पति की चप्पल पहनी हुई है।

Image

पति-पत्नी का प्यारा वीडियो (एक्स- @Malaiikofta)

Couple Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठता है। सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के वीडियो भी सामने आते हैं। वहीं कई वीडियो लड़ाई-झगड़े के भी वायरल होते हैं। ज्यादातर लोगों को प्यार-मोहब्बत वाले वीडियो पसंद आते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ जाएगी। यह वीडियो ऐसा है, जो यूजर्स का दिल जीत रहा है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वायरल हो रहा वीडियो एक गांव के कपल का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के एक पति-पत्नी कहीं जा रहे हैं। इस दौरान बहुत ही प्यारी चीज देखने को मिलती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति अपनी पत्नी के लिए ऐसा कुछ करता है, जो दिल हारने वाला है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पति के हाथ में एक सैंडल है, जो उसकी पत्नी का है। वहीं आप पत्नी के पैर में देखेंगे कि उसने अपने पति की चप्पल पहनी हुई है। दिल हारने वाली बात यह है कि पति अपना पैर नंगा होने के बाबजूद अपनी पत्नी को अपनी चप्पल पहना देता है। देखें वीडियो-

वीडियो बहुत ही ज्यादा प्यारा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पत्नी ने अपने हाथ में एक बर्तन लिया हुआ है। वहीं पति के हाथ में एक सैंडल भी है। पति अपनी पत्नी का सैंडल अपने हाथ में लेकर बहुत ही आसानी से चल रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि पत्नी को सैंडल में दिक्कत हो रही होगी। इस कारण पति ने उसका सैंडल अपने हाथ में ले लिया है और उसे अपना चप्पल दे दिया है। इस प्यारे वीडियो को @Malaiikofta नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'Efforts'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article