वायरल न्यूज़

जिन दांतों से हाथी चबाता है अपना खाना, क्या उन्हें कभी देखा है आपने? अगर नहीं, तो इस वायरल Video में देख लें

Hathi Ke Khane waale Daant: हम हमेशा हाथी के दो बड़े-बड़े बाहर वाले दांतों को देखते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी भी हाथी के अंदर वाले दांतों को देखा है? शायद ही आपने कभी देखा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आज आपको हाथी के अंदर वाले दांत देखने को मिल जाएंगे।

Image

हाथी के अंदर वाले दांत (Instagram/@rene_casselly)

Hathi Ke Andar Waale Daant: 'हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और' यह लोकोक्ति तो आपने जरूर ही सुनी होगी। बता दें कि यह सिर्फ लोकोक्ति ही नहीं बल्कि सच्चाई भी है। दरअसल, हाथी जिन दांतों से अपने भोजन को चबा-चबाकर खाता है, वे दांत हमें कभी दिखाई ही नहीं देते। जो दो बड़े-बड़े दांत हमें दिखाई देते हैं, उन दांतों से हाथी अपना खाना बिल्कुल नहीं खाता, वे दांत सिर्फ दिखावे के ही होते हैं। लेकिन सोशल मीडिया के इस जमाने में कुछ भी असंभव नहीं है। आज हम आपको एक वीडियो के जरिए हाथी के उन दातों के दर्शन करवाएंगे, जिन दांतों से वह अपना खाना चबाता है।

हाथी के दांतों को ब्रश करते नजर आया शख्स

हाथी के ये दांत वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को @rene_casselly नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "Brushing Her Teeth." वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हथिनी के अंदर वाले दांतों को ब्रश से साफ कर रहा है। हथिनी उसके सामने अपना मुंह खोलकर खड़ी है। उसके खाने वाले दांत मुंह के अंदर काफी पीछे की तरफ हैं जो उसकी जुबान से पूरी तरह ढंक जा रहे हैं। हथिनी को शख्स बार-बार अपने मुंह को खोलने को कहता है ताकि वह उसके दांतों को आराम से साफ कर सके। शख्स की बातों को सुनकर हथिनी अपने मुंह को बार-बार खोलकर बड़े ही मजे से अपने दांतों को साफ करवा रही है।

जर्मन एलीफैंट ट्रेनर ने शेयर किया यह वीडियो

वीडियो में जो शख्स हथिनी के दांतों को साफ कर रहा है वह एक जर्मन एलीफैंट ट्रेनर है। शख्स का नाम रेने कैसिली है और उन्हें एलीफैंट बॉय के नाम से जाना जाता है। कैसिली अपने खानदान के सातवीं पीढ़ी के एनिमल ट्रेनर हैं। उनका परिवार पीढ़ियों से सर्कस और वाइल्डलाइफ ट्रेनिंग का काम करते आया है। अपने परिवार के बाकी सदस्यों की तरह ही रेने कैसिली फिलहाल वाइल्डलाइफ ट्रेनिंग का काम कर रहे हैं। रेने का जन्म 1996 में जर्मनी में हुआ और वे बचपन से ही एलीफैंट्स के साथ खेलते-कूदते बड़े हुए हैं।

वीडियो देख हैरत में डूबे लोग

रेने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाथियों के साथ अपने कई वीडियो शेयर कर चुके हैं। वे अक्सर इसी तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उनके इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं, जहां लोग हाथी के अंदर वाले दांतों को देख अपनी हैरानी जता रहे हैं। एक ने तो कमेंट कर यह भी लिखा कि हाथी के दांत हम इंसानों की तरह ही होते हैं। दूसरे ने लिखा, "मैंने कभी भी इतने नजदीक से हाथी के दांतों को नहीं देखा था, आज देख लिया।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article