Happy New Year 2023: नए साल 2023 का आगाज हो चुका है। न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में लोगों ने नए साल का जोर-शोर से स्वागत किया और जश्न मनाया। भारत में लोग पर्यटन स्थलों में घूमने गए और अपने परिवार के साथ नए साल का गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ लोगों ने घर पर ही रहकर नया साल मनाया। नए साल के स्वागत में लोगों ने पलक पांंवड़े बिछा दीं। लोगों को उम्मीद है कि यह साल उनके जीवन में अपार खुशियां लेकर आएगा।
नए साल पर पढ़ें खूबसूरत कविता
नए साल पर लोग अपने लोगों को खूबसूरत शायरियां, कविताएं और प्यारे-प्यारे संदेश भेजकर विश कर रहे हैं। आप नए साल का स्वागत एक प्यारी सी कविता के साथ कर सकते हैं। इस कविता को पढ़कर आपका साल मंगलमय हो जाएगा। पढ़िए कविता-
ए,
नए साल,
स्वागत है तुम्हारा,
ये अलग बात है,
पिछले से कुछ सीखा नहीं हमने,
तो तुमसे भी कुछ सीखेंगे,
संदेह है,
महाविभिषिका ने दिया था अवसर,
समझने को,
कि प्रकृति सहचरी है,
दासी नहीं,
और यदि दासी समझ,
किया दोहन,
तो प्रकृति को,
आता है तांडव ,
और जो घट रहा है ,
चारों ओर,
वो प्रकृति का ,
तांडव ही तो है,
अनजाना भय,
रहता है अब हर पल,
जिंदगी पहले ही क्षणिक थी,
लेकिन इतनी अनिश्चितता और अंधकार,
पहले कभी नहीं था,
नए साल के आने की खुशी लगती है,
आधी- अधूरी,
क्योंकि घिरा है,
चहुंओर निराशा का अंधेरा,
संस्कृति, प्रकृति, संस्कार,
सभी का हो रहा है,
तेज़ी से क्षरण,
तो बताइए ,
कैसे और कहां ढूंढे खुशियां,
लेकिन फिर भी,
आशा है,
नया साल लेकर आए,
नई सौगात खुशियों की,
जिसमें वो पिछले सारे,
मातम ना हों,
हों तो सिर्फ़
प्यार, दुलार, तरक्की,
उन्नति, और शुभ की,
अनन्त, अशेष, अक्षुण्ण
मंगलकामनाएं ।
- डॉ. श्याम 'अनंत'
दो साल बाद जश्न मनाने का मिला मौका
बता दें कि कोरोना के दो साल बाद लोगों को नया साल मनाने की इजाजत है। इसके बाद भारत में लोग अपने परिवार के साथ पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों पर पहुंच चुके हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलाकाता सहित कई जगहों से जश्न की तस्वीरें आ रही हैं। रविवार सुबह कई जगह पर मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Shri Siddhivinayak Temple) में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी हुई है। वहीं वैष्णों देवी (Vaishno Devi) में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुबह की भस्म आरती के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे हुए हैं।
