वायरल न्यूज़

Happy New Year 2023: नए साल में कितनी भी कठिनाई आए, बस एक बार देख लेना यह Video, सफलता कदम चूमेगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 1, 2023, 12:23 PM IST

Happy New Year 2023: वीडियो में देखा जा सकता है कि लोहे का बाड़ा इतना ऊंचा है कि हाथी को इसे पार करने के लिए काफी प्रयास करना पड़ रहा है। इसके बाद भी हाथी हार नहीं मानता है। वह लगातार प्रयास करता रहता है और जब तक लोहे के बाड़े को पार नहीं करता है, तब तक प्रयास जारी रखता है।

Image

हाथी का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पॉजिटिविटी देने वाला वीडियो वायरल
  • 2023 में भी बिना रुके चलते रहना होगा
  • जरूर देखना चाहिए यह प्यारा वीडियो

Happy New Year 2023: आज यानि 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नए साल की शुरुआत के साथ ही लोगों को उम्मीद है कि उनके जीवन में कुछ पॉजिटिव बदलाव आएगा। कुछ लोगों के लिए बीता साल अच्छा रहा होगा, वहीं कोरोना की वजह से ज्यादातर लोगों के पिछले दो साल खराब रहे हैं। फिलहाल हम सभी को पिछली असफलताओं को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए और जीवन में कुछ बेहतरीन होने की उम्मीद के साथ इस नए साल का स्वागत करना चाहिए। आपको हमेशा पॉजिटिव भी रहना होगा।

IAS सुप्रिया साहू ने शेयर किया वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भीतर भी एक पॉजिटिविटी आएगी। इस वीडियो को IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो एक हाथी से जुड़ा है। जो एक लोहे के बाड़े को पार करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोहे का बाड़ा इतना ऊंचा है कि हाथी को इसे पार करने के लिए काफी प्रयास करना पड़ रहा है। इसके बाद भी हाथी हार नहीं मानता है। वह लगातार प्रयास करता रहता है और जब तक लोहे के बाड़े को पार नहीं करता है, तब तक प्रयास जारी रखता है। देखें वीडियो-

हाथी द्वारा बाड़े को पार करने के साथ वीडियो की शुरुआत होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोहे के बाड़े को पार करने के लिए हाथी सबसे पहले अपने आगे के दोनों पैरों को उठाता है। इसके बाद उसका पेट बाड़े में फंस जाता है। फिर भी हाथी प्रयास नहीं छोड़ता है और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करता रहता है। अंतत: हाथी सफल होता है और बाड़े को पार कर ही जाता है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ IAS सुप्रिया साहू ने बहुत ही पॉजिटिव कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'यह वीडियो दिखाता है कि 2023 में हमें लगातार चलते रहना होगा।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article