वायरल न्यूज़

Happy New Year 2023: कहीं 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे तो कहीं 1 जनवरी की शाम 5:35 पर शुरू होता है न्यू ईयर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 31, 2022, 11:46 AM IST

New Year Celebration: भारत में नए साल का आगमन 31 दिसंबर की रात 12 बजे से होता है, लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पहले से ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। वहीं एक देश ऐसा है जहां 1 जनवरी की शाम साढ़े 5 बजे के आस-पास नया साल शुरू होता है।

Image

नए साल का जश्न (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • इस देश में सबसे पहले होता है न्यू ईयर
  • सबसे अंत में यहां मनाया जाता है नया साल
  • जानिए नए साल को लेकर अलग-अलग फैक्ट्स

New Year Celebration: पूरी दुनिया में नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अपने घरों, ऑफिसों और दुकानों को लोगों ने सजाना शुरू कर दिया है, जिससे नए साल 2023 का धूमधाम से स्वागत कर सकें। पूरी दुनिया में नए साल का स्वागत बहुत ही धूमधाम से किया जाता है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे से नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। इस दौरान लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल का जश्न मनाते हैं। कहीं लोग आतिशबाजी करते हैं तो कहीं लोग नाचते-गाते हैं।

कुछ लोग पार्टी करके नए साल का जश्न मनाते हैं तो कुछ लोग फिल्में देखकर नए साल का स्वागत करते हैं। ज्यादातर देशों पर लोग एक जगह पर इकट्ठा होकर नए साल का जश्न मनाते हैं। लोग अपनों के साथ झूमते-गाते हैं। भारत की बात करें तो भारत में 31 दिसंबर की रात 12 बजे से नए साल का जश्न शुरू होता है। भारत में नए साल का आगमन 31 दिसंबर की रात 12 बजे से होता है, लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पहले से ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है।

सबसे पहले इन देशों में मनाया जाता है न्यू ईयर

सबसे पहले ओशिआनिया क्षेत्र के लोग नए साल का स्वागत करते हैं। टोंगा, समोआ और किरिबाटी देशों में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है।बता दें कि टोंगा के प्रशांत द्वीप में सबसे पहले नए साल का दिन नजर आता है। यहां सबसे पहले नए साल का जश्न होता है। भारतीय समय के अनुसार, शाम 3:30 बजे ही समोआ और किरिबाटी में नया साल शुरू हो जाता है।

सबसे अंत में मनाया जाता है यहां

अगर एशियाई देशों की बात करें तो सबसे पहले जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल का स्वागत किया जाता है। इन देशों में भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम 8:30 बजे नए साल की शुरुआत हो जाती है। अगर बात करें कि सबसे आखिर में नया साल कहां मनाया जाता है तो भारतीय समय के अनुसार, 1 जनवरी की शाम 5:35 पर यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड में नए साल की शुरुआत होती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article