वायरल न्यूज़

Viral Video: जयमाला के दौरान दूल्हे को ऐसे उछाला, टेंट से बाहर निकल गया सिर, फिर जो हुआ....

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, जयमाला के दौरान कुछ लोगों दूल्हे को ऐसे उछाला कि बेचारे का सिर टेंट से बाहर निकल गया। इस नजारे को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

दूल्हे का साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार- @birbilling.vicky)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) वायरल होते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग की बत्ती तक गुल हो जाती है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) काफी पसंद भी करते हैं और बार-बार देखते भी हैं। इतना ही नहीं कुछ वीडियो (Ajab Gajab Video) पर तो जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, शादी के मंडप में दूल्हे का साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएगा।

हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी यादी काफी अलग और यादगार हो। इसके लिए कपल काफी तैयारी भी करते हैं। कुछ लोग मकसद में कामयाब हो जाते हैं, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको एक अनोखा नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन का कुछ लोग गोद में उठाए में हुए हैं। दोनों के हाथ में माला है। अचानक दूल्हे को कुछ लोग उछाल देते हैं, जिसके कारण उसका सिर टेंट से बाहर निकल जाता है। दुल्हन माला पहनाने की काफी कोशिश करती है, लेकिन दूल्हे का सिर नीचे नहीं आ पाता है। आखिर, कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में दखे लें...

दूल्हे के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये दूल्हा-दुल्हन के साथ गजब ही खेल हो गया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'birbilling.vicky' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि पहले दूल्हे को नीचे तो उतारो। कुछ का कहना है कि ऐसे कौन उछालता है भाई। आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article