वायरल न्यूज़

Viral Video: फूल नहीं दूल्हे को पहनाया जलेबी की माला, लोग बोले- 'ये तो आउट ऑफ सिलेबस है'

viral video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे के साथ अनोखा खेल (तस्वीर साभार- @bikashhembrom28)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आप सब कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमागी की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे को फूल नहीं बल्कि जलेबी की माला पहना दिया गया है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दूल्हे को फूलों नहीं बल्कि जलेबी की माला पहनाया जा रहा है। दूल्हा बेचार चुपचाप खड़ा है और लोग उसे ताबड़तोड़ जलेबी की माला पहना रहे हैं। दूल्हे की जिस तरह की हालत थी उसे देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। देखें वीडियो...

दूल्हे के साथ अनोखा खेल

इस मजेदार वीडियो को देखकर जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि दूल्हे के साथ तो सच में खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'bikashhembrom28' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो आउट ऑफ सिलेबस है। कुछ का कहना है कि ये तो जलेबी बाबा निकला। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article