वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क से लेकर छत तक पैसों की वरमाला, दूल्हे का अंदाज देख कहेंगे- 'शौक बड़ी चीज है'

Groom Varmala video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की माला देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, दूल्हे ने जो वरमाला पहनी है, वो सड़क से लेकर छत तक है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

दूल्हे का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार - @aarab__5416_10.k)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दिनभर मुस्कुराते रहते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हक्के-बक्के रह जाएंगे। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे- 'दूल्हे का तो गजब का स्वैग है'।

सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनके बार में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर साफ पता चलता है कि शौक बड़ी चीज है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दूल्हा शादी के लिए तैयार है और वो अपनी छत पर कुछ लोगों के साथ खड़ा है। लेकिन, दूल्हे के वरमाला ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, दूल्हे का पैसों की वरमाला छत से लेकर सड़क तक देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं बीच में कई लोग उस वरमाले को पकड़े हुए हैं, जिससे बैलेंस बना रहे। आप भी इस वीडियो को जरूर देखें...

दूल्हे का अनोखा स्वैग

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे हैं कि वाकई में शौक बड़ी चीज है। इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'aarab__5416_10.k' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या स्वैग है? कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा वरमाला तो पहली बार देखा है। वहीं, कुछ का कहना है कि दूल्हे ने तो महफिल लूट ली। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article