वायरल न्यूज़

'इस दूल्हे को नाचने के लिए जिसने भी उकसाया उसे पाप लगेगा', डांस का यह Video देख लोगों ने खूब लगाए ठहाके

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा पूरे जोश में दिख रहा है और अपनी शादी में झूम-झूमकर नाच रहा है। भले ही डांस कितना भी अजीब हो, एक बात माननी पड़ेगी, दूल्हे का कॉन्फिडेंस 100 में से 200% है।

Image

डांस करता दूल्हा (X/@desimojito)

शादी का मौसम चल रहा हो और दूल्हा डांस न करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता, लेकिन इस बार एक दूल्हे ने ऐसा नाचा कि सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। वीडियो को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और फिलहाल यह खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो इतना मजेदार है कि जिसने भी इसे देखा वो हंसते-हंसते पेट पकड़कर बैठ गया।

स्टेज पर आया दूल्हा और शुरू हो गया Shock & Rock शो

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूल्हे का डांस देखने के लिए सभी मेहमान उसके डांस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टेज पूरी तरह जगमगा रहा है, लाइटें चमक रही हैं, मेहमान अपनी सीट की पेटी बांधकर बैठ चुके हैं। जैसे ही दूल्हे ने नाचना शुरू किया, वैसे ही ऐसा लगा जैसे भाईसाहब मानो उसके अंदर से अचानक से बेतरतीब बिजली निकल गई हो।

दुल्हन को इंप्रेस करने का था इरादा

कभी हाथ ऐसे घुमाए जैसे वह मच्छर भगा रहा हो, तो कभी पैर ऐसे उछाले जैसे जमीन उसे बहुत ही गरम महसूस हो रही हो, और तो और, बीच-बीच में वह खुद ही अपनी डांस परफॉर्मेंस पर हंस पड़ता है। यह बात तो दूल्हे को भी पता है कि वह इस वक्त डांस नहीं, तांडव कर रहा है। वैसे तो दूल्हे का इरादा अपनी दुल्हन को इंप्रेस करने का था, लेकिन बेचारे ने स्टेप्स ऐसे निकाले कि दुल्हन भी सोच में पड़ गई होगी कि इस पोपट को किसने डांस करने को बोला था।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने खूब लिए मजे

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है भाई ने डांस की प्रैक्टिस बिजली जाने के बाद अंधेरे में की है।" दूसरे ने लिखा, "उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह अपने फॉर्म में चल रहा है।" तीसरे ने लिखा, "दूल्हे की एनर्जी देखकर लग रहा है शादी में DJ की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article