वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे ने दुल्हन के सामने करवा ली बेइज्जती, खुद तो मिठाई खाई ही.. अपने दोस्त को भी खिला दी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 5, 2023, 04:20 PM IST

Dulha Dulhan Video: जयमाला से पहले दूल्हा और दुल्हन को मिठाई खिलाने की रस्म चल रही होती है। दूल्हा एक मिठाई और उठाता है और पास में खड़े अपने दोस्त को भी मिठाई खिला देता है। यह देखकर दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है।

Image

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन को खिलानी थी मिठाई
  • दूल्हे ने खुद ही खा ली मिठाई

Dulha Dulhan Video: किसी भी शादी में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त काफी एंजॉय करते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि दूल्हे के दोस्त उनके पीछे-पीछे लगे रहते हैं। वहीं दूल्हा भी अपने दोस्त का पूरा ख्याल रखता है। इस बीच एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने दोस्त के चक्कर में दुल्हन के सामने ही अपनी इंसल्ट करवा बैठता है। हालांकि, कई लोग दूल्हे की जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो

वीडियो की शुरुआत शादी की स्टेज से होती है। जयमाला से पहले दूल्हा और दुल्हन को मिठाई खिलाने की रस्म चल रही होती है। सबसे पहले दुल्हन अपने दूल्हे को मिठाई खिलाती है। इसके बाद दूल्हे को मिठाई खिलानी होती है। हालांकि, दूल्हा मिठाई अपने हाथ में लेकर खुद खा जाता है। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन दूल्हा एक मिठाई और उठाता है और पास में खड़े अपने दोस्त को भी मिठाई खिला देता है। यह देखकर दुल्हन का मुंह शर्म के मारे लाल हो जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद लोग दूल्हे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि दूल्हा और उसका दोस्त एक नंबर के भुक्खड़ हैं। वहींं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि दूल्हे को अपनी शादी में दुल्हन का ख्याल रखना चाहिए न कि दोस्त को मिठाई खिलानी चाहिए। हालांकि, कुछ लोग दूल्हे की तारीफ भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दूल्हे ने अपने खास दिन भी दोस्ती बरकरार रखी और दोस्त को नहीं भूला। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article