वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने साली से मांगी 5 पप्पी, सासू मां ने दिया ऐसा शॉकिंग रिएक्शन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 14, 2022, 05:52 PM IST

Dulha Kiss Sali Video: दूल्हा सबके सामने अपनी साली से 5 पप्पियों की डिमांड कर देता है। जिस समय दूल्हा अपनी साली से पप्पियों की डिमांड करता है, उस समय दुल्हन भी उसके बगल में बैठी होती है। सबसे ज्यादा शॉकिंग रिएक्शन दूल्हे की सासू मां का होता है।

Image

दूल्हा-साली वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने की हैरान करने वाली डिमांड
  • सरेआम अपनी साली से मांग ली पप्पी
  • दूल्हे की डिमांड सुन हैरान रह गई सास

Dulha Kiss Sali Video: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर हर रोज नए-नए वीडियो अपलोड होते हैं। इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। इसलिए आपको हर रोज शादियों से जुडे़ नए-नए वीडियो देखने को मिल जाएंगे। वैसे तो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं, लेकिन दूल्हा और साली के वीडियो भी लोग एंजॉय करते हुए देखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जीजा-साली से जुड़ा है।

सरेआम दुल्हन की बहन से मांगी 5 पप्पी

वीडियो थोड़ा शॉकिंग है, क्योंकि दूल्हा सबके सामने अपनी साली से 5 पप्पियों की डिमांड कर देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस समय दूल्हा अपनी साली से पप्पियों की डिमांड करता है, उस समय दुल्हन भी उसके बगल में बैठी होती है। दूल्हे की यह डिमांड सुनकर पले तो दुल्हन शॉक्ड होती है, लेकिन बाद में वह भी दूल्हे के साथ हंसती नजर आती है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा शॉकिंग रिएक्शन दूल्हे की सासू मां का होता है। उन्हें विश्वास ही नहीं होता है कि दूल्हा उनकी छोटी बेटी से पप्पियों की डिमांड कर बैठता है। देखें वीडियो-

दूसरी तरफ जब साली अपने जीजा की डिमांड सुनती है तो वह शर्म के मारे लाल हो जाती है। दूल्हे की इस अजीबोगरीब डिमांड वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि दूल्हा शादी के मंडप में छंद पकाई रस्म के दौरान यह हैरान करने वाला डिमांड करता है। आप देख सकते हैं कि जब दूल्हे के सासू मां छंद सुनाने के लिए कहती हैं तो दूल्हा कहता है, 'छंद पकाइया-छंद पकाइया, छंद के ऊपर ताली, अगला छंद तब सुनाऊंगा.. जब 5 पप्पी देगी साली।' देखा जा सकता है कि दूल्हे के ऐसा कहते ही सभी लोग हैरान रह जाते हैं। इसके बाद सभी के चेहरे पर हंसी आ जाती है। वीडियो jayan_shu2021 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article