वायरल न्यूज़

ग्रीन टी तो खूब पी होगी, अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हरे रंग की चाय, Video देखकर लोगों का बन गया मुंह

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि हरे रंग की चाय को उबालते हुए स्टील के लंबे चम्मच से चलाया जा रहा है। इसमें से भाप भी उठती नजर आ रही है। इस चाय को दुकानदार कुल्हड़ में परोसता दिख रहा है। हरे रंग के चाय का वीडियो सामने आने के बाद ज्यादातर यूजर्स का मूड खराब हो गया है।

Image

हरे चाय का वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: पानी के बाद चाय वर्तमान में भारत में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो चाय न पिएं तो उनका मूड ही ऑफ रहता है। चाय पर शायरों ने ऐसी-ऐसी शायरियां लिखी हैं, जिसे पढ़कर ही लोगों का दिल खुश हो जाता है। ज्यादातर चाय लवर से अगर आपने चाय की बुराई कर दें तो उनको गुस्सा आ जाता है। सोचिए जिस चाय की बुराई करने पर चाय लवर को गुस्सा आ जाता है, अगर उन्हें कोई ऐसा वीडियो दिखाया जाए जिसमें दुकानदार चाय पर एक्सपेरिमेंट करके उसका स्वाद बिगाड़ दे तो चाय लवर का क्या रिएक्शन होगा।

हरे रंग के चाय का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुकानदार आपकी फेवरेट चाय के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपका भी मुंह बन सकता है। आपने ग्रीन टी तो जरूर पी होगी, लेकिन क्या आपने कभी हरे रंग की चाय पी है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हरे रंग की चाय का ही है। वीडियो में जो हरे रंग की चाय नजर आ रही है, उसे 'मैचाक चाय' कहा जा रहा है। आप देख पाएंगे कि दुकानदार एक बड़े पीतल के बर्तन में मैचाक चाय तैयार कर रहा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि चाय को उबालते हुए स्टील के लंबे चम्मच से चलाया जा रहा है। इसमें से भाप भी उठती नजर आ रही है। इस चाय को दुकानदार कुल्हड़ में परोसता दिख रहा है। हरे रंग के चाय का वीडियो सामने आने के बाद ज्यादातर यूजर्स का मूड खराब हो गया है। इस चाय के वीडियो को ayanahmad99_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि मैचाक चाय क्या है। दरअसल, मैचाक जापान से आने वाला हरी और बारीक पाउडर वाला चाय पत्ती है। इसे खास shade-grown Camellia sinensis पत्तियों से मिलकर बनाया जाता है। आम तौर पर इस चाय को गर्म पानी या फिर दूध में फेंटकर परोसा जाता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article