वायरल न्यूज़

लाइफ में पहली बार फ्लाइट में बैठीं दादी, एयर होस्टेस ने दिया ऐसा सरप्राइज, Video हो गया वायरल

Viral Video: फ्लाइट का सफर इतना महंगा होता है कि कम ही लोग अपने जीवन में इसमें सफर कर पाते हैं। इस वीडियो में दिख रही दादी अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर ​​फ्लाइट में चढ़ती हैं। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह थी कि जिस दिन दादी का जन्मदिन था, उसी दिन दादी फ्लाइट में चढ़ती हैं और उससे सफर करती हैं।

Image

दादी ने पहली बार फ्लाइट में किया सफर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं। कुछ वीडियो इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। यह वीडियो एक दादी से जुड़ा है, जो अपने जन्मदिन के मौके पर लाइफ में पहली बार फ्लाइट पर बैठती हैं। इसके बाद फ्लाइट में सफर कर रहीं एयरहोस्टेस दादी को ऐसा सरप्राइज देती हैं, जिसकी दादी ने भी उम्मीद नहीं की होगी।

दादी ने पहली बार फ्लाइट में किया सफर

हर किसी की चाहत होती है कि वह फ्लाइट से सफर करे। हालांकि, फ्लाइट से सफर करना हर किसी के बस की बात नहीं है। फ्लाइट का सफर इतना महंगा होता है कि कम ही लोग अपने जीवन में इसमें सफर कर पाते हैं। इस वीडियो में दिख रही दादी अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर फ्लाइट में चढ़ती हैं। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह थी कि जिस दिन दादी का जन्मदिन था, उसी दिन दादी फ्लाइट में चढ़ती हैं और उससे सफर करती हैं। इस बात की जानकारी जब एयर होस्टेस को होती है तो वह दादी को बहुत ही प्यारा सरप्राइज देती हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एयर होस्टेस दादी के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। एयर होस्टेस ने मिलकर दादी को न सिर्फ स्पेशल फील करवाया बल्कि उन्हें एक हैंड रिटेन नोट भी दिया। यह देखकर दादी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह खिलखिलाकर हंस पड़ीं। इस वीडियो को practical_yash नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो जैसे ही यूजर ने अपने अकाउंट पर डाला, वहां से यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स दिल वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं। वीडियो डालने वाले यश ने पोस्ट में बताया, "उनकी दादी की पहली उड़ान उन लोगों के लिए हमेशा के लिए गौरवपूर्ण पल बन गया। दादी को बच्चों जैसी उत्सुकता से बादलों की तरफ निहारते देखना, उनके भीतर के मन को सुकून दे गया। इससे साथ ही फ्लाइट के क्रू के प्यारे स्वभाव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article