वायरल न्यूज़

गूगल मैप के चक्कर में खतरे में फंस गया शख्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गूगल मैप्स की बड़ी गलती सामने आई है। जिसका वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे गूगल मैप्स एक बाइक सवार को सीधे मौत की खाई के किनारे ले जाती दिखाई देती है।

Image

गूगल मैप्स ने कैसे दिखाया सीधा मौत का रास्ता, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/ theprincediaries_1)

पुराने दिनों में रास्ता भटकना आम बात होती थी। लोग दुकानदारों, सड़क पर चलने वालों या रिक्शा चलाने वाले लोगों से पूछताछ करके मंजिल तक पहुंचते थे। भले ही आज भी ये तरीका काम आता हो, लेकिन स्मार्टफोन और गूगल मैप्स के आने से जिंदगी थोड़ी नहीं बल्कि बहुत ज्यादा आसान हो गई है। अब कहीं भी घूमने-फिरने के लिए लोग बस ऐप खोलते हैं और रूट फॉलो कर लेते हैं, किन टेक्नोलॉजी हमेशा सही नहीं होती है। कई बार मैप्स ऐसी गलतियां कर बैठता है कि यात्री सीधे खतरे के जाल में फंस जाते हैं।

इस समय सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी बाइक पहाड़ की ऊंची चोटी पर रोककर खड़ा है। बाइक के हैंडल पर फोन माउंटेड है, स्क्रीन पर गूगल मैप्स लगा हुआ है। गूगूल मैप्स में नीला डॉट आगे की दिशा या रास्ता दिखा रहा है। लेकिन यहां रुकिए जरा! आगे तो गहरी खाई है, बस कुछ फीट की दूरी पर काल खड़ा है। वीडियो में आगे नीचे घना जंगल और सामने पहाड़ दिखाई देता है। जरा सी चूक, और सब लगभग खत्म! युवक हेलमेट पहने हैरान खड़ा है।

इंटरनेट यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

ये रील सिर्फ ट्रैवल टिप्स नहीं, बल्कि जीवन का सबक है। आज की डिजिटल दुनिया में हम मैप्स पर इतना भरोसा करते हैं कि भूल जाते हैं, असली एडवेंचर तो अनजाने मोड़ों में छिपा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर theprincediaries_1 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'गूगल मैप'। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा : "सुसाइड प्वाइंट डाला था क्या मैप में", दूसरे ने लिखा: "गूगल मैप, जन्नत का रास्ता", तीसरे ने लिखा: "मंजिल करीब है आपके"। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article