हाथ रखा तो मार दिया मुक्का, वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो में लड़ाई का अनोखा VIDEO

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 26, 2024, 08:29 AM IST

Delhi Metro Ka Video: वायरल हो रहे दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो में देखेंगे कि दो लड़कियां छोटी सी बात पर आपस में भिड़ गई। फिर नौबत हाथापाई और गाली गलौज तक पहुंच गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में मारपीट का वीडियो
  • आपस में भिड़ गईं लड़कियां
  • गाली गलौज भी खूब हुई

Delhi Metro Ka Video: सोशल मीडिया में दिल्ली मेट्रो से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। हर रोज मेट्रो से जुड़े वीडियो यहां शेयर भी किए जाते हैं। मगर इनमें झगड़े और मारपीट से जुड़े वीडियो की तादाद ज्यादा है। यानी मेट्रो यात्री किसी ना किसी बात पर आपस में भिड़ जाते हैं। अभी दो लड़कियों के बीच मारपीट से जुड़ा अनोखा वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें दोनों के बीच ऐसी बात पर कहासुनी होती कि हंसी आ जाएगी। कहासुनी बाद में मारपीट और गाली गलौज तक पहुंच गई। बाद में अन्य यात्रियों की बीच बचाव के बाद दोनों को किसी तरह अलग कराया गया।

Delhi Metro Video

छोटी सी बात पर एक-दूसरे को पीटने लगीं लड़कियां। (Photo/X.com)

सिर पर हाथ रखने पर पड़ा मुक्का

वायरल हुए 42 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि मेट्रो कोच खचाखच भरा हुआ है। पांव रखने की जगह नजर नहीं आती है। इसमें दो लड़कियां भी एक-दूसरे के करीब में खड़ी नजर आती हैं। मगर एकाएक दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। लड़की पूछती है कि उसने सिर पर हाथ क्यों रखा। दूसरी लड़की जवाब देती है कि वो ऐसे ही हाथ रखेगी। बस इसी बात दोनों के बीच तगड़ी बहस हो गई। एक पक्ष ने दूसरे का गला तक दबा दिया। थप्पड़बाजी तक होने लगी। बात इतने में ही खत्म नहीं हुई। इसमें लड़के ने उसे मुक्का तक जड़ दिया। दोनों एक-दूसरे को गाली भी देने लगे।

End of Feed