वायरल न्यूज़

बिजली की चमक के बीच दमक उठा स्वर्ण मंदिर, Video देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का बारिश और बिजली के बीच का मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चमकती बिजली के बीच गोल्डन टेंपल का यह नजारा लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

बारिश और बिजली के बीच दिखा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का अद्भुत नजारा (Instagram/@amritsarislive)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। इन दिनों अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रकृति और आस्था का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

बारिश और बिजली के बीच दिखा स्वर्ण मंदिर का अद्भुत नजारा

वायरल वीडियो (Viral Video) में अमृतसर का प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर बारिश के बीच बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और अचानक तेज बिजली चमकती है। कुछ ही पल के लिए पूरा आसमान रोशनी से भर जाता है। इस दौरान श्री हरमंदिर साहिब की सुनहरी चमक और भी ज्यादा मनमोहक दिखाई देती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्वर्ण मंदिर का मनमोहक नजारा हुआ वायरल

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि बाहर तेज बारिश और बिजली का नजारा दिख रहा है, लेकिन मंदिर का वातावरण पूरी तरह शांत और सुकून से भरा हुआ नजर आ रहा है। फिलाहल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से @amritsarislive नाम के अकाउंट से लिया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इस नजारे को देखकर मन को शांति मिल गई। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि चाहे मौसम कितना भी कठिन क्यों न हो, आस्था इंसान को हमेशा मजबूत बनाए रखती है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को भगवान की कृपा का प्रतीक बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे प्रकृति की खूबसूरती और आध्यात्मिक माहौल का बेहतरीन उदाहरण कहा।

अमृतसर का स्वर्ण दुनिया भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पर हर साल लाखों लोग माथा टेकने और आध्यात्मिक शांति के लिए आते हैं। बारिश के मौसम में मंदिर का परिसर और सरोवर अपनी अलग ही सुंदरता बिखेरते हैं, इस वक्त यहां का नजारा बेहद ही कास हो जाता है। जिसे किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article