वायरल न्यूज़

Video: बकरी के बच्चे को लग रही थी ठंड, मासूम बच्चा उसे ले गया आग के पास और किया दिल जीतने वाला काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 5, 2022, 06:35 PM IST

Viral Video: बच्चे ने सर्दी के कपड़े पहने हुए हैं, जबकि बकरी के बच्चे को ठंड लग रही है। इसके बाद बच्चा अपने हाथ आग में सेंककर बकरी के बच्चे को स्पर्श करता है। जिससे बकरी के बच्चे को आग की गर्मी मिल जाए। वह बार-बार पहले अपने हाथों को आग से सेंकता है और फिर बकरी के बच्चे के पास ले जाकर गर्मी देता है।

Image

बकरी का बच्चा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • बकरी का बच्चा ठंड से ठिठुर रहा था
  • मासूम बच्चे ने अनोखे तरीके से किया गर्म

Viral Video: कहते हैं कि बच्चे दिल के सच्चे होते हैं। वह कई बार ऐसा काम कर जाते हैं, जिसे देखकर दिल हारने का मन करता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो एक मासूम बच्चे और एक बकरी के बच्चे से जुड़ा हुआ है। वीडियो में बच्चे की मासूमियत देखकर कोई भी अपना दिल हार जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरी का बच्चा ठंड से ठिठुर रहा था। इसके बाद बकरी का बच्चा एक मासूम बच्चे के पास आ गया।

मासूम बच्चा जैसे ही ठंड से ठिठुरते बकरी को बच्चे को देखता है, वैसे ही उसे आग के पास लेकर जाता है। आप देख सकते हैं कि वह बकरी के बच्चे को अपनी गोद में लेकर आगे के पास बैठता है। बच्चे ने सर्दी के कपड़े पहने हुए हैं, जबकि बकरी के बच्चे को ठंड लग रही है। इसके बाद बच्चा अपने हाथ आग में सेंककर बकरी के बच्चे को स्पर्श करता है। जिससे बकरी के बच्चे को आग की गर्मी मिल जाए। बच्चा ऐसा बार-बार करता है, जिससे बकरी के बच्चे को ठंड से बचाया जा सके। वह बार-बार पहले अपने हाथों को आग से सेंकता है और फिर बकरी के बच्चे के पास ले जाकर गर्मी देता है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मासूम बच्चे को यह महसूस हो रहा है कि बकरी के बच्चे को ठंड से आराम मिल रहा है। वह बड़े इत्मीनान से उसे गर्म हाथ लगाता है और आराम देता है। एक तरह से वह बकरी के बच्चे की सिंकाई करता है। वहीं बकरी का बच्चा भी आराम से मासूम बच्चे की गोद में बैठकर सिंकाई करवाता है। मासूम बच्चा उस बकरी के बच्चे का सिर भी सेंकता है। ऐसा करने से शायद बकरी के बच्चे को ठंड कम लगती है। वीडियो को @VideoDunya1 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article