वायरल न्यूज़

Goat Elephant Video: बकरी को देखते ही बेबी एलिफेंट की हवा टाइट, दुम दबाकर ऐसे भागा छोटा गजराज

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 10, 2023, 12:52 PM IST

Goat Elephant Viral Video: हाथी का बच्चा मजे लेते हुए घूम रहा था। अचानक उसकी नजर एक बकरी पर पड़ी, जिसे देखते ही वो दुम दबाकर भाग खड़ा हो गया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

दिन बनाने वाला वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है हाथी के बच्चे और बकरी का वीडियो
  • बकरी को देखते ही हाथी का बच्चा भाग खड़ा हुआ
  • सोशल मीडिया पर छाया है मजेदार वीडियो

Goat Baby Elephant Viral Video: इंसान हो या फिर जानवर दुनिया में डर सभी को लगता है। अक्सर लोग अपने से ज्यादा ताकतवर से डरते हैं और उसके सामने भीगी बिल्ली बनकर खड़े रहते हैं। हालांकि, कई बार कमजोर भी ताकतवर को पानी पिला देता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बेबी एलिफेंट बकरी से डर गया और डर के मारे दुम दबाकर भागते हुए अपनी मां के पास पहुंच गया। यह मजेदार वीडियो (Funny Video) लोगों का दिल जीत रहा है और यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं हाथी की गिनती सबसे ज्यादा ताकतवर जानवरों में होती है। कई बार हाथी तो शेर को भी कड़ी टक्कर देता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में हाथी के बच्चे का अलग ही अंदाज आपको देखने को मिलेगा। वीडियो (Goat Baby Elephant) में आप देख सकते हैं पार्क अंदर हाथी का एक बच्चा मजे लेते हुए घूम रहा है। अचानक उसकी नजर एक बकरी पर पड़ती है। बकरी को देखकर पहले तो हाथी का बच्चा रुक जाता है। फिर अचानक तेजी से भागते हुए अपनी मां के पास पहुंच जाता है और जाकर छिप जाता है। जिस तरह हाथी का बच्चा भागता है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। देखें वीडियो...

दिन बनाने वाला वीडियो...

वीडियो (Trending Video) देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। वहीं, इस क्यूट वीडियो को बार-बार देखने का मन कर रहा होगा। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'elephantsofworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 68 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ का कहना है कि हाथी के बच्चे को भी डर लगता है। एक ने लिखा, 'बहुत ही क्यूट वीडियो है'। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article