वायरल न्यूज़

Girls Fight Video: कैंटीन में खाने के लिए भिड़ीं इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां, पहले बरसे थप्पड़ फिर चले लात-जूते

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 07:06 PM IST

Girls Fight Video: वीडियो बेंगलुरू के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का है। वीडियो में दो लड़कियां कैंटीन में खाने के लिए जमकर लड़ती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाती हैं। जब दोनों लड़कियां लड़ रही होती हैं तो वहां मौजूद छात्र-छात्राएं लड़ाई रोकने के बजाय चीयर कर रहे होते हैं।

Image

कॉलेज गर्ल्स फाइट

KEY HIGHLIGHTS
  • दो छात्राओं में होती है जमकर लड़ाई
  • इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन में लड़ाई
  • जमकर थप्पड़ बरसाती हैं लड़कियां

Girls Fight Video: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर हर रोज मजेदार और फनी वीडियोज देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग पेट पकड़-पकड़कर हंसते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो बेंगलुरू के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का है। वीडियो में दो लड़कियां कैंटीन में खाने के लिए जमकर लड़ती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाती हैं।

इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन का वीडियो

वीडियो बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का है। आप देख सकते हैं कि दो लड़कियों के बीच खाने को लेकर बहस शुरू होती है।पहले तो दोनों एक-दूसरे को उल्टा-सीधा बोलती हैं और बातों से ही लड़ती रहती हैं। फिर एक लड़की दूसरी पर थप्पड़ बरसा देती है। फिर क्या था, दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो जाती है। आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे पर खूब थप्पड़ बरसाती हैं और धक्का-मुक्की करती हैं। वह एक-दूसरे पर खूब उंगली उठाती नजर आती हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जब दोनों लड़कियां लड़ रही होती हैं तो वहां मौजूद छात्र-छात्राएं लड़ाई रोकने के बजाय चीयर कर रहे होते हैं। यह वीडियो @gharkekalesh नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के बाद से अब तक 45 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही वीडियो को 11 सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article