Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक हाहाकारी वीडियो (Stunt Video) रोजाना वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें सबके होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, इस वीडियो में कुछ लड़कियां थार की छत पर बैठ कर धूम मचा रही थी। अचानक ड्राइवर ने गाड़ी चला दी और एक लड़की खतरनाक अंदाज में नीचे गिर पड़ी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर धमाल मचाना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो जान से भी खिलवाड़ कर बैठते हैं। कुछ को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे। एक बार फिर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कियां थार के ऊपर बैठकर मस्ती कर रही थी। अचानक ड्राइवर ने गाड़ी बढ़ा दी, जिसे लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वो धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। उसे बचाने के लिए आस-पास मौजूद लोग दौड़ पड़े। आखिर किस तरह का था नजारा आप खुद इस वीडियो में देख लें...
जानलेवा स्टंट
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि फेमस होने के लिए लोग किस हद तक जा रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को '@pradeepgr63 ' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। कुछ का कहना है कि लोगों को अपनी जान तक की परवाह नहीं है। कुछ का कहना है कि ऐसे में जान भी जा सकती थी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
