वायरल न्यूज़

लहरों के बीच लैपटॉप लेकर ऑफिस का काम कर रही थी लड़की, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 11:46 AM IST

Ladki Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में ऑफिस का काम कर रही है। लड़की का अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए।

Image

लड़की का धांसू अंदाज

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • सर्फिंग करते हुए लैेपटॉप कर रही थी काम
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ladki Ka Video: सोशल मीडिया ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। कई बार तो हमें ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, एक लड़की समुद्री लहरों पर सर्फिंग करते हुए जिस तरह लैपटॉप पर काम कर रही है उसे देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि लड़की का वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई लोग उस लड़की की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजे भी ले रहे हैं।

कहते हैं शौक बड़ी चीज है। कई बार इसे पूरा करने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Surfing Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह लड़की समुद्री लहरों पर मजेदार अंदाज में सर्फिंग करते हुए ऑफिस का काम कर रही है। लड़की ऑफिस ड्रेस पहनकर समुद्र की खतरनाक और ऊंचाई लहरों पर सर्फिंग कर रही है। एक हाथ में फोन और दूसरे हाथ में लैपटॉप लेकर काम कर रही है। कहने के लिए आप कह सकते हैं इसके ऊपर वर्कलोड ज्यादा है। लेकिन, लड़की इसे एंजॉय करते हुए नजर आ रही है। किसी का ये भी कहना है कि शौक के साथ-साथ ऑफिस का काम भी निपटा रही है। देखें वीडियो...

इसे कहते हैं स्वैग...

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। बताया जा रहा है कि इस लड़की का नाम सिल्विया है और वो सर्फिंग की शौकीन हैं। शौक को पूरा करने के लिए वो एक से एक मजेदार तरीका अपनाती है। जिसे देखकर लोग काफी हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'silviavallenofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 23 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, लोग इस लड़की की तारीफ कर रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि शौक बड़ी चीज है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article