वायरल न्यूज़

Viral Video: IPL मैच देखने गई लड़की स्टेडिमय में बना रही थी Reel, हुआ ऐसा खेल लग गया 70 हजार का चूना!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्टेडियम का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक लड़की रील बना रही थी। लेकिन, ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी।

Image

Reel के चक्कर में हुआ खेल (तस्वीर साभार- @madhupriya_2426)

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ मची है। लाइक्स और व्यूज के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, तो कईयों का पोपट भी बन जाता है। हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा वीडियो (Today Viral Video) जरूर देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो फिर एक बार लोगों के सामने आया है, जिसमें रील बनाने के चक्कर में लोगों का पोपट बन गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं इस IPL का सीजन चल रहा है। हर दिन किसी ना किसी टीम के बीच मैच खेल जा रहा है। मैच को देखने के लिए काफी संख्या में लोग स्टेडियम भी पहुंच रहे हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो स्टेडियम में भी रील बनाने से बाज नहीं आते। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडिया में आप देख सकते हैं एक लड़की स्टेडियम के अंदर रील बना रही थी। इस दौरान उसने हाथ में महंगी अंगूठी ले रखी थी। लेकिन, रील बनाने के चक्कर में ऐसा खेल होता है, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएगी। देखें वीडियो...

    रील बनाने के चक्कर में लग गया चूना

    वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि इसका तो पोपट बन गया। दरअसल, वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जिस अंगूठी के साथ लड़की रील बना रही थी उसकी कीमत 70 हजार था। लेकिन, वह अंगूठी कहीं गुम हो गई। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'madhupriya_2426' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडिय को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि औऱ बनाओ रील। कुछ का कहना है कि लग गया ना 70 हजार का चूना। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article