वायरल न्यूज़

Stunt Video: सड़क पर स्टंट करना पड़ा भारी, करतब दिखाते-दिखाते हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 12, 2023, 07:47 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सड़क पर स्टंट करती नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान वह गिर जाती है, जिससे उसे चोट भी लग जाती है।

Image

स्टंट वायरल वीडियो (Image Credit : milisarkar72/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट करना लड़की को पड़ा भारी
  • स्टंट करते समय सड़क पर गिरी लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Viral Video: इंटरनेट पर स्टंट का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्टंट करती नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद आपको जो हंसी आने वाली है, उसके बारे में आपने भी कभी सोचा नहीं होगा। यकीनन, इसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यूजर्स भी इस वीडियो पर काफी मौज ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की स्टंट करती नजर आ रही है, लेकिन लड़की को स्टंट करना भारी पड़ जाता है और लड़की स्टंट करती हुई सड़क पर गिर जाती है, जिसके बाद उसे चोट भी आ जाती है। ऐसे में हमारी सलाह आपके लिए यही है कि इस तरह से आप लोग कोशिश ना करें, अन्यथा आपको भारी चोट आ सकती है। ऐसे में ये वीडियो काफी धूम मचा रहा है।

स्टंट वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि स्टंट करते हुए काफी सावधानी रखनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ज्यादा हीरोइन बनने के चक्कर में अप्सरा उड़ गई। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'milisarkar72' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article