वायरल न्यूज़

Video: बॉयफ्रेंड को देख छत पर Reels बनाने पहुंची लड़की, तभी मम्मी ने आकर ने आकर जो किया.. जिंदगीभर रहेगा याद

Viral Video: देखा जा सकता है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ रील्स बना रही थी। वह एक तरह से अपने घरवालों से छिपकर रील्स बना रही होती है। लड़की करवाचौथ के गाने पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रील्स बनाने में मगन थी और झूम-झूमकर डांस कर रही थी।

Image

छत पर रील्स बनाने पहुंची थी लड़की (एक्स)

Viral Video: आजकल लोगों पर रील बनाने का भूत इस कदर सवार है कि वह आगे-पीछे के बारे में सोचते नहीं है। इंटरनेट पर ऐसे रील्स की भरमार लगी पड़ी है, जो थोड़ा अलग होती है। इसी क्रम में एक लड़की अपने घर की छत पर रील्स बनाने पहुंचती है। इस दौरान दूसरी छत पर उसका बॉयफ्रेंड भी मौजूद होता है। आप देख पाएंगे कि दोनों एक ही गाना बजाकर अपने-अपने फोन में रील्स बना रहे होते हैं। इसके बाद जो होता है, उसकी दोनों ने उम्मीद नहीं की होगी।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ रील्स बना रही थी। वह एक तरह से अपने घरवालों से छिपकर रील्स बना रही होती है। लड़की करवाचौथ के गाने पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रील्स बनाने में मगन थी और झूम-झूमकर डांस कर रही थी। इसी दौरान उसकी मम्मी छत पर पहुंच जाती है। इसके बाद लड़की की मम्मी जो करती है, उसकी उम्मीद न तो लड़की ने की थी और न ही उसके बॉयफ्रेंड ने की होगी। देखें वीडियो-

इस वीडियो को @Anuyadav845070 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'लड़की छत पर रील बना रही थी, पड़ोसी छुपकर उसका वीडियो बना रहा था। तभी मां आ गई, और फिर जो हुआ, खुद देख लो।' आप देख पाएंगे कि लड़की की मां छत पर पहुंचकर वाइपर से उसकी पिटाई कर देती हैं। यहां तक कि कैमरा और ट्राइपॉड को नीचे फेंक देती हैं। इसके बाद लड़के को भी वाइपर फेंक कर मारती हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article