वायरल न्यूज़

Snake Video: सांप के साथ खिलवाड़ कर रही थी लड़की, मचा ऐसा तांडव, देखकर दुनिया हिल जाएगी

Snake Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जानबूझकर सांप से पंगा ले रही थी। लेकिन, सांप ने ऐसा पलटवार किया, जिसे देखकर आपकी भी चीख निकल जाएगी। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Image

सांप से पंगा (तस्वीर साभार- @shweta_wildliferescuer)

Snake Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की सांप के साथ खिलवाड़ कर रही थी। लेकिन, सांप ने ऐसा हमला किया, जिसे देकखर आपकी भी चीख निकल सकती है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं कि देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ज्यादातर लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक लड़की जानबूझकर सांप के साथ खिलवाड़ कर रही है। बार-बार वो सांप को पकड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन, सांप ऐसा पलटवार करता है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। देखें वीडियो...

सांप के साथ खिलवाड़

वीडियो देखकर जरूर आपको भी झटका लगा होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'shweta_wildliferescuer' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, 9 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं मौत से खेलना। किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। जबकि, कुछ लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article