वायरल न्यूज़

Viral: बैडमिंटन खेलने का ऐसा स्टाइल पहले कभी नहीं देखा होगा, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे आपके

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 29, 2023, 09:55 AM IST

बैडमिंटन खेलते हुए दो लड़कियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके खेलने का स्टाइल देख आपका सिर चकरा जाएगा। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

बैडमिंटन खेलते हुए लड़की का वायरल वीडियो (Image Credit : ehhmedia/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैडमिंटन खेल रही थी लड़की
  • अंदाज देख दिमाग हिल जाएगा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Playing Badminton Viral Video: इंटरनेट पर बैडमिंटन खेलते हुए दो लड़कियों का एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यकीन मानिए, आपने अपनी पूरी लाइफ ऐसे बैडमिंटन खेलते हुए किसी को नहीं देखा होगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो लड़कियां बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। आमतौर पर देखा जाए तो बैडमिंटन के खेल में कम से कम दो रैकेट होने चाहिए, लेकिन इस वीडियो में आपको सिर्फ एक बैडमिंटन दिखेगा। जी हां, सिर्फ एक ही बैडमिंटन से ये दोनों लड़कियां इस खेल को खेल रही हैं। एक साइड से मारने के बाद पहली लड़की दूसरी लड़की को रैकेट दे दे रही है और फिर दूसरी लड़की भी ऐसा ही कर रही है।

बैडमिंटन खेलते हुए लड़की का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बैडमिंटन का ऐसा खेल पहली बार देखा है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई इसे ही प्रो लेवल का दर्जा दिया जाता है। बता दें, इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'ehhmedia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article