वायरल न्यूज़

VIDEO: सैंडल से ही खोल दी शैंपेन की बोतल, लड़की की ऐसी कलाकारी देख चौंक जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 24, 2024, 12:17 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि कैसे लड़की ने बड़ी सफाई से अपने पैर की सैंडल से ही शैंपेन की बोतल खोल दी। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी चौंका देगा।

Image

लड़की ने सैंडल से खोल दी शैंपेन की बोतल। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियोज से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज बड़ी तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय देखे जाते हैं। अभी एक लड़की से जुड़ा ऐसा ही फनी वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो में लड़की ऐसी कलाकारी दिखाती है जो किसी को भी चौंका कर रख देगी। लड़की से जुड़ा हैरान करने वाला वीडियो अभी तक हजारों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सैंडल से खोल दी शैंपेन की बोतल

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि आलीशान पार्टी चल रही है। सभी ग्रुप में टेबल पर बैठे हैं और आपस में बात कर रहे हैं। इस बीच सेवक शैंपेन की बोतल भी अलग-अलग टेबल पर रखने पहुंचता है। मगर निगाह एक टेबल पर ठहर जाती है। इसमें देखेंगे कि टेबल पर लड़की अपने दोस्तों के साथ बैठी है। अब जैसे ही सेवक ने शैंपेन की बोतल दी, लड़की ने सेकंडभर के भीतर उसे खोल दिया। हैरान हो जाएंगे कि लड़की ने बोतल खोलने के लिए अपनी सैंडल का इस्तेमाल किया।

देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि लड़की ने शैंपेन की बोतल हाथ में ली और इसे तुरंत अपनी सैंडल के करीब ले गई। बोतल का मुंह सैंडल से झटके में टकराया और इसका ढक्कन खुल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा था जिसने आसपास बैठे लोगों को भी चौंकाकर रख दिया। मालूम हो कि अनोखे स्टाइल से बोतल खोलने वाला लड़की का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article