Ajab Gajab News: जब हम कोई फिल्म या वेब सीरीज देखते हैं तो उसके बैकग्राउंड में खुद को सोचने लगते हैं। महसूस होता है कि हीरो की जगह हम ही हैं और फिर उसी दुनिया में पहुंच जाते हैं। अक्सर यह कहा जाता है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। इसी क्रम में साउथ कोरिया में एक लड़की ने जो किया, उसे जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी। दरअसल, इस लड़की को क्राइम फिल्में देखने का बहुत ही ज्यादा शौक था। इसके बाद लड़की पर कातिल बनने का खुमार चढ़ गया। फिर जो लड़की ने किया, उसे जानकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।
क्राइम की फिल्में देख-देखकर लड़की का दिमाग हुआ खराब
लड़की को क्राइम और थ्रिलर फिल्में बहुत ही ज्यादा पसंद थीं। धीरे-धीरे क्राइम फिल्मों का सुरूर लड़की पर हावी होता गया। इसके बाद उसके ऊपर मर्डर करने का भूत सवार हो गया। इसके बाद उसने जो किया, उसे जेल की हवा खानी पड़ गई। दरअसल, इस लड़की ने शौक-शौक में एक महिला का मर्डर कर दिया। लड़की का नाम जूंग यो-जूंग (Jung Yoo-Jung) है। जिसकी उम्र 23 साल है। लड़की को क्राइम फिल्में देख-देखकर उन फिल्मों की तरह सिचुएशन में फंसने का शौक सवार था।
लड़की के मन में सवार हुआ खूनी बनने का भूत
लड़की ने इतनी अधिक क्राइम फिल्में देख लीं कि उसे खूनी बनने का मन कर गया। लड़की के मन में यह जानने की इच्छा हुई कि किसी को जान से मारकर और कातिल बनकर कैसा महसूस होता है। इसके बाद उसने प्लान बनाना शुरू किया। उसने गूगल पर लाश को ठिकाने लगाने के तरीके ढूंढे और ऑनलाइन अपना शिकार खोजना शुरू कर दिया। एक ऑनलाइन ट्यूटर वेबसाइट पर उसने रजिस्टर किया और एक महिला ट्यूटर को खोज निकाला।
लड़की ने वेबसाइट पर दर्शाया कि वह 9वीं में पढ़ने वाली एक बच्ची की मां है। इसके बाद वह स्टूडेंट बनकर महिला के घर पहुंच गई। मार्केट से उसने एक सेकेंड हैंड यूनिफॉर्म भी खरीदकर पहन लिया था। अंत में वह महिला टीचर के घर पहुंची और बातों में फंसाकर उसके पेट में चाकू घुसा दिया। सिर्फ यही नहीं महिला के मरने के बाद जूंग ने उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए और उन टुकड़ों को सूटकेस में भर लिया। वह महिला के लाश को ठिकाने लगा ही रही थी कि उसे पुलिस ने धर दबोचा।
