Shinchan Girl Viral Video: बीते एक साल में मेट्रो की कई सारी वीडियो वायरल हो चुकी है, जिसमें कभी लात-घुसे चले तो कभी लैला-मजनू के प्रेम-प्रसंग। कई बार तो आंटियों ने सीट को लेकर तहलका भी मचाया। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी देखने को मिले, जिनके वीडियो ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे सुनने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको मेट्रो का नजारा दिखेगा, जिसमें एक लड़की अपनी मां से फोन पर बात करती है। मां के पूछने पर लड़की कहती है कि मां मैं घर पर हूं, आपको विश्वास नहीं हो रहा, मैं कार्टून देख रही हूं। इसके बाद लड़की अपनी मां को शिनचैन (कार्टून) की आवाज सुनाती है, जिसके बाद मेट्रो में बैठे सभी यात्री हंस पड़ते हैं। इस दौरान एक पीली ड्रेस में यात्रा कर रही लड़की का रिएक्शन देखने लायक होता है।
मेट्रो में लड़की ने निकाली शिनचैन की आवाज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लड़की ने काफी अच्छा प्रैंक किया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कम से कम इसकी वजह से लोग हंसे तो। बता दें, इस वीडियो को 'mini_shinchan2.0' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 41 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
