वायरल न्यूज़

Viral: बॉयफ्रेंड समझकर 6 महीने से जिससे कर रही थी ऑनलाइन चैटिंग, जब मिलने पहुंची तो वह निकली लड़की

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 11:16 PM IST

Ajab Gajab Love: एक लड़की 6 महीने से जिसे अपना बॉयफ्रेंड समझकर ऑनलाइन चैटिंग कर रही थी, जब पहली बार उससे मिलने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, जब लड़की उससे मिलने पहुंची तो उसके साथ तगड़ा धोखा हो गया। लड़की ने बताया कि बातें करने में वह बहुत ही रोमांटिक था। वह हर रोज उसका इंतजार करती रहती थी और जब वह ऑनलाइन चैट करती थी तो उसका दिल खुश हो जाता था।

Image

ऑनलाइन डेटिंग (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की को हो गया था ऑनलाइन प्यार
  • पहली बार मिलने पहुंची तो मिला बड़ा धोखा
  • 6 महीने से जिससे बात कर रही थी वह निकली लड़की

Ajab Gajab Love: दुनिया में बहुत सारे लोग ऑनलाइन डेटिंग के जरिए अपना पार्टनर चुनते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो काफी टाइम पर बात करने के बाद पहली बार अपने पार्टनर से मिलने जाते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को इससे धोखे का शिकार होना पड़ता है। इसी कड़ी में एक बेहद ही मजेदार मामला सामने आया है। एक लड़की 6 महीने से जिसे अपना बॉयफ्रेंड समझकर ऑनलाइन चैटिंग कर रही थी, जब पहली बार उससे मिलने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, जब लड़की उससे मिलने पहुंची तो उसके साथ तगड़ा धोखा हो गया।

लड़की को हो गया ऑनलाइन प्यार

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक लड़की ने अपने साथ हुए धोखे की कहानी अपने सोशल मीडिया स्पेस पर शेयर की है। लड़की ने बताया कि वह एक डेटिंग ऐप के जरिए पिछले छह महीने से एक लड़के से बात कर रही थी। यह प्रोफाइल न्यूजीलैंड की थी। जिससे वह ऑनलाइन चैटिंग करती थी। लड़की ने बताया कि बातें करने में वह बहुत ही रोमांटिक था। वह हर रोज उसका इंतजार करती रहती थी और जब वह ऑनलाइन चैट करती थी तो उसका दिल खुश हो जाता था। एक दिन दोनों ने मिलने का प्लान बनाया।

लड़की ने अपने सोशल मीडिया स्पेस पर बताया कि दोनों ने मिलने के लिए न्यूजीलैंड का एक होटल बुक किया। इसके बाद दोनों ने मिलने का समय तय किया। दोनों के रिश्ते की सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि दोनों ने इन 6 महीनों ने कभी एक-दूसरे से फोन पर बात नहीं की थी और कभी एक-दूसरे की आवाज भी नहीं सुनी थी। कभी दोनों ने एक-दूसरे को वीडियो कॉल भी नहीं किया था। लड़की ने बताया कि जब वह वीडियो कॉल की बात कहती थी तो सामने से मना कर दिया जाता था। वह हमेशा मिलने पर ही देखने की बात कहता था।

लड़के से मिलने पहुंची तो रह गई हैरान

हालांकि, दोनों में मिलने को तय हुआ तो वह न्यूजीलैंड पहुंच गई। इसके बाद दोनों होटल में मिलने पहुंचे। लड़की ने बताया कि जब वह वहां पहुंची तो एकदम से हैरान रह गई। उसे पता चला कि जिससे वह पिछले 6 महीने से बात कर रही थी, वह लड़का नहीं बल्कि लड़की थी। लड़की ने बताया कि जिससे वह पिछले 6 महीने से लड़का समझकर ऑनलाइन चैट कर रही थी, वह असल में एक लड़की निकली। इसके बाद जब उसने लड़की से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसका जवाब था कि वह टेस्ट करना चाहती थी कि क्या वह उससे मिलने आएगी।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article