वायरल न्यूज़

VIDEO: खुद की गलती से ऐसी मुसीबत में फंसी लड़की, देख लेंगे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 3, 2024, 09:06 AM IST

Aaj Ka Trending Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की मॉल में बेंच पर बैठी थी कि तभी ऐसी मुसीबत में फंस गई कि फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा गया। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

खुद की मर्जी से मुसीबत में फंस गई लड़की। (Photo/Instagram)

Aaj Ka Trending Video: सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं, जिनमें लोग अजीब-अजीब हरकतें करते हुए नजर आते हैं। मगर कभी-कभी ऐसी हरकतों की वजह से वो खुद भी मुसीबत में फंस जाते हैं। खुद की गलती से मुसीबत में फंसी एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल है। इसमें लड़की ऐसी मुसीबत में फंस गई कि फायर ब्रिगेड तक को बुलाना पड़ा गया। फायर ब्रिगेड को भी खासी मशक्कत के बाद लड़की को मुसीबत से निकालने में कामयाब मिली। मुसीबत में फंसी लड़की का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

खुद मुसीबत में फंसी लड़की

वायरल वीडियो चीन का नजर आता है, जहां एक लड़की मॉल में घूमने पहुंची है। मॉल में घूमने के बाद लड़की बेंच पर आराम करने के लिए बैठ गई। यकीन नहीं करेंगे कि लड़की इसी बेंच की वजह से मुसीबत में फंस गई। दरअसल लड़की ने बेंच में नजर आ रहे छोटे-छोटे होल में अपनी उंगली घुमाने लगी। मगर इस बीच उसकी उंगली एक ऐसे ही होल में फंस गई। अब लड़की के साथ जो कुछ हुआ सबकुछ कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि काफी कोशिश के बाद भी जब लड़की उंगली बाहर नहीं बुला पाई तो फायर ब्रिगेड को बुनाना पड़ गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रायर ब्रिगेड की टीम के कई लोग उसकी उंगली निकालने की कोशिश करते हैं, मगर कामयाबी नहीं मिली। आखिर में बेंच के उस हिस्से को कटर से काटना पड़ा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article