वायरल न्यूज़

Dance Video: 'ओ साकी साकी..' गाने पर लड़की ने किया इतना धांसू डांस, यूजर्स बोले- इसने तो नोरा फतेही को ही पीछे छोड़ दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 07:52 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की 'ओ साकी साकी..' गाने पर डांस करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आप भी उसके फैन हो जाएंगे। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहा है।

Image

डांस वायरल वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'ओ साकी साकी..' गाने पर लड़की ने किया मस्त डांस
  • धांसू डांस को देख लोग हुए फिदा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी देखते रह जाएंगे। इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़की डांस करती नजर आ रही है, जो बेहद प्यारी लग रही है और उससे भी प्यारा उसका डांस है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। ऐसे में यूजर्स भी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की 'ओ साकी साकी..' गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की के डांस मूव्स देख आप उसके दीवाने हो जाएंगे और उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को आप एक बार देखने के बाद बार-बार देखेंगे।

डांस वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इस लड़की ने तो नोरा फतेही को भी फेल कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसके डांस के आगे तो सबकुछ फीके पानी की तरह है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '_shalinii__' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article