वायरल न्यूज़

Watch: लाल लहंगे में महिला ने किया धांसू डांस, अंदाज देख हिरोइन भी शरमा जाए, लोगों ने कहा- 'इसने तो महफिल लूट ली'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 3, 2023, 12:03 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की 'रावडी' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Image

'रावडी' सॉन्ग पर लड़की का डांस वीडियो वायरल (Image Credit : parihoonnmain/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'रावडी' सॉन्ग पर लड़की का जबरदस्त डांस
  • ठुमका देख फिदा हुए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Video Of Raawadi Song: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई डांस वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की डांस करती नजर आ रही है। लाल लहंगे में लड़की का ये डांस वीडियो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और यह इंटरनेट पर काफी धूम भी मचा रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने 'रावडी' सॉन्ग पर डांस किया है, जो साउथ इंडस्ट्री का एक सुपरहिट गाना है। लड़की के इस डांस वीडियो को देखने के बाद आप इसके ओरिजिनल सॉन्ग को भूल जाएंगे। लड़की के डांस मूव्स एकदम सेम टू सेम है, जिसे देखने के बाद कोई इसका दीवाना बन जाएगा। इसे इंटरनेट पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

'रावडी' सॉन्ग पर लड़की का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा कि ये डांस ओरिजिनल डांस को भी फेल कर सकता है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह काफी मजेदार है, टाइमिंग और परफैक्शन का गजब का तालमेल है। बता दें, इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'parihoonnmain' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article