वायरल न्यूज़

Dance Video: चलती बस में डांस करती नजर आई लड़की, लचकाई ऐसी कमर, देख लोग हुए फिदा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 10:53 AM IST

ट्रेन, मेट्रो और प्लेन के बाद अब बस में एक लड़की का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। इस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Image

चलती बस में डांस करती नजर आई लड़की (Image Credit : kemcho_gujrati/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बस में डांस करती नजर आई लड़की
  • चलती बस में लड़की ने चलकाई कमर
  • डांस देख फिदा हुए लोग

Girl Dancing In Bus Viral Video: युवाओं में इन दिनों रील्स बनाने का काफी क्रेज देखा जा रहा है, इसका कारण सिर्फ एक ही है कि कितना जल्दी फेमस हो जाया जाए। लेकिन क्या ये सही है, क्या ऐसा करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता, इस पर उनका कोई ध्यान नहीं जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी इसे देखते रह जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की चलती बस में डांस करती हुई नजर आ रही है, जिसे वीडियो में देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि ट्रेन, मेट्रो और प्लेन के बाद अब बस में भी लड़कियां डांस करती नजर आ रही है। वैसे दावा किया जा रहा है कि वीडियो इंदौर का है क्योंकि बस पर AiCTSL लिखा है कि जिसका मतलब है - अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस।

चलती बस में डांस करती नजर आई लड़की

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि युवाओं में रील्स बनाने का ये क्रेज खत्म नहीं होने वाला है और ये फेमस होने के लिए किस हद तक जाएंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'kemcho_gujrati' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article