वायरल न्यूज़

Viral Video: मेट्रो में लड़की ने सरेआम लड़के को जड़ दिए चांटे, फिर हुआ ऐसा बवाल, देखकर दंग रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 7, 2023, 11:36 AM IST

Metro Viral Video: मेट्रो के अंदर एक लड़का और लड़की के बीच लड़ाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को जोरदार चांटे जड़ दिए। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

लड़का-लड़की के बीच जबरदस्त लड़ाई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो के अंदर लड़का-लड़की के बीच लड़ाई
  • दोनों ने एक-दूसरे को जड़े चांटे
  • नजारा देखकर हैरान रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर मेट्रो के भी काफी वीडियो वायरल (Ladai Viral Video) होते रहते हैं। कई लोग तो फेमस होने के लिए मेट्रो (Metro Viral Video) के अंदर और बाहर ऐसे-ऐसे वीडियो (Shocking Video) बनाते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Ladka Ladki Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में मेट्रो का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, मेट्रो के अंदर एक लड़की ने सरेआम एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं थप्पड़ मारने के बाद लड़की ने ऐसा बवाल काटा, जिसने लोगों की बोलती बंद कर दी।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि लड़का-लड़की ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों खड़े हैं। अचानक लड़की लड़के को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। लड़का भी जवाब में एक थप्पड़ मारता है। इसके बाद लड़की रोने लगती है। रोते हुए लड़की कहती है कि तुम मेरी जिंदगी में दोबार वापस आने की हिम्मत मत करना। मैं अपनी मां से इसके बारे में बताऊंगी। एक बार फिर लड़की लड़के को थप्पड़ मारती है और कहती है कि तुम्हारे जैसा लड़का किसी भी लड़की को ना मिले। तुम काफी बुरे हो। मेट्रो के अंदर सीन क्रिएट कर रहे हो। हाई वोल्टेज ड्राम के बाद लड़का-लड़की मेट्रो से बाहर निकल जाते हैं और दोनों को देखकर लोग हंसने लगते हैं।

लड़का-लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा

वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Arhantt_pvt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब ढाई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आज कल मेट्रो में काफी बवाल मच रहा है। कुछ का कहना है कि दोनों ने तो खेल कर दिया। हालांकि, कुछ लोग वीडियो पर हैरानी भी जता रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article