सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। कभी कोई जानवर अपनी अनोखी हरकत से लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी उनका ऐसा रूप देखने को मिलता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। इन दिनों दो विशाल कछुओं का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
एक-दूसरे को पलटने पर तुले दो जायंट टॉरटॉइज
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बड़े जायंट टॉरटॉइज एक-दूसरे को धक्का देते और पलटने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। जिन्हें चिड़ियाघर का कर्मचारी दूर करने की कोशिश में लगा हुआ है। वीडियो में दोनों की लड़ाई देखने में काफी मजेदार लगती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
धक्का देकर एक-दूसरे को हराने की कोशिश
वायरल वीडियो (Viral Video) में साफतौर पर दिख रहा है कि दोनों कछुए आमने-सामने हैं। दोनों अपने सिर को आगे कर एक-दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश करते हैं। कभी एक कछुआ दूसरे को पलटने की कोशिश करता है तो कभी दूसरा पलटकर जवाब देता है। कछुओं की यह लड़ाई देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि इतने भारी और धीमे दिखने वाले जानवर इतने आक्रामक भी हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट करते हुए इसे पति-पत्नी की लड़ाई तक बता दिया। कुछ लोगों ने तो इसे ‘स्लो मोशन एक्शन फिल्म’ भी कह दिया।
कौन हैं ये विशाल कछुए?
जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे कछुए सुल्काटा टॉरटॉइज हैं, जिन्हें अफ्रीकन स्पर्ड टॉरटॉइज भी कहा जाता है। ये कछुए काफी बड़े होते हैं और इनका व्यवहार कई बार बेहद आक्रामक हो सकता है। खासकर नर कछुओं के बीच इलाके और प्रभुत्व को लेकर टकराव देखने को मिलता है। वे अपने मजबूत शरीर और गले के नीचे मौजूद सख्त हिस्से की मदद से दूसरे कछुए को धक्का देते हैं। कई बार उनका मकसद सामने वाले को पलट देना होता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
