वायरल न्यूज़

Gadhe ka Video: गधे की सवारी करना चाहती थी महिला, लेकिन हुआ जबरदस्त धमाल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 5, 2022, 11:12 AM IST

Gadhe ka Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गधे पर बैठने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

गधे की सवारी करना पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है गधे का वीडियो
  • महिला के साथ हुआ ऐसा खेल देख नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Gadhe ka Funny Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' काफी दिलचस्प है। यहां रोजाना एक से एक मजेदार चीजें शेयर होती रहती हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। इन मामलों पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। एक ऐसा ही ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो देखकर कहेंगे, 'आंटी ने मौज करा दी'।

यह वायरल वीडियो (Viral Video) कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई। लेकिन, वीडियो (Trending Video) में एक महिला के साथ जबरदस्त खेल हो गया। आप देख सकते हैं खुले मैदान में एक शख्स गधे को लेकर बैठा है। तभी उसके पास एक महिला पहुंचती है और वो गधे की सवारी करना चाहती है। शख्स गधे को पकड़े रहता है और महिला उस पर बैठने की कोशिश करने लगती है। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि महिला को गधे पर बैठने में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद वो उस पर बैठने लगती है। लेकिन, महिला किस्मत खराब निकली और वो सीधे धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी। जिस तरह महिला गिरती है उसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

आंटी के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे महिला के साथ तो भाई खेल हो गया। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'aysel__12__34' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इस उम्र में ये सब करने की क्या जरूरत है। कुछ का कहना है कि और मौज करो।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article