वायरल न्यूज़

Funny Video: पैर छूने पर ज्यादा खुश हुआ पति तो 'संस्कारी पत्नी' बन गई शेरनी! उठाकर फेंक दिया बाहर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 1, 2023, 01:58 PM IST

Husband Wife Funny Video: पत्नी सुबह-सबेरे उठकर पूजा-पाठ करके अपने पति के पास आती है। वह किसी संस्कारी पत्नी की तरह पति के पैर के पास आकर खड़ी हो जाती है और फिर उसका पैर छूने लगती है। यह देखकर पति बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है। इसके बाद पति एक्साइटमेंट में पत्नी को आशीर्वाद देने लगता है।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी के पैर छूने पर एक्साइटमेंट में आया पति
  • खुशी-खुशी पत्नी को देने लगा आशीर्वाद
  • गुस्साई पत्नी ने उठाकर फेंक दिया बाहर

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़े बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर मजा ही आ जाता है। इन दिनों पति-पत्नी से जुड़ा एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार है और लोगों को जमकर पसंद आ रहा है। वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके लिए अपनी हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा।

संस्कारी पत्नी अचानक से बनी शेरनी!

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि पति बिस्तर पर सो रहा है और पत्नी सुबह-सबेरे उठकर पूजा-पाठ करके अपने पति के पास आती है। वह किसी संस्कारी पत्नी की तरह पति के पैर के पास आकर खड़ी हो जाती है और फिर उसका पैर छूने लगती है। यह देखकर पति बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है। इसके बाद पति एक्साइटमेंट में पत्नी को आशीर्वाद देने लगता है। ऐसा करना ही उसके लिए भारी पड़ जाता है। पति को ज्यादा खुश देखकर पत्नी इतना गुस्सा हो जाती है कि पति को उठाकर बाहर फेंक देती है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर लोगों का हंसते-हंसते पेट दर्द होने लगा है। वीडियो इतना फनी है कि इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को हजारों लाइक मिल चुके हैं। वीडियो में जब पत्नी अपने पति के दोनों पैर पकड़कर उठाकर बाहर फेंकती दिखती है, तो यह नजारा बहुत ही फनी लगता है। आप देख सकते हैं कि पत्नी अपने पति को कंबल सहित बाहर गली में फेंक देती है। इसके बात पति बेचारा बड़ी मुश्किल से खड़ा हो पाता है। इसके बाद पत्नी शेरनी की निगाह से पति को देखती है और बेचारा पति डर की मारे नीचे ही बैठा रहता है। वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article