वायरल न्यूज़

Funny Video: ​छुपम-छुपाई खेलकर बेबी पैदा करना चाहता है 6 साल का बच्चा, मां से कहा- मेरी शादी करवाओ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 12, 2023, 06:58 PM IST

Funny Video: एक 6 साल का बच्चा ऐसी लड़की से शादी करना चाहता है जिसे घरेलू काम करना अच्छा लगता हो और वह लड़की उसके मम्मी की सेवा करे। बच्चा अपनी मां को समझा रहा है कि उसकी पत्नी उसकी मां की हर फरमाइश पूरी करेगी। वीडियो देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

Image

शादी करना चाहता है बच्चा (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के लिए 6 साल की लड़की ढ़ूंढ़ रहा है बच्चा
  • छुपम-छुपाई खेलकर बच्चा पैदा करना चाहता है बच्चा
  • अपनी मां को देता है अजीबोगरीब सलाह

Funny Video: शादी-विवाह के मीम्स(memes) और वीडियोज(videos) अक्सर सोशल मीडिया(social media) पर वायरल(viral) होते रहते हैं। कभी दूल्हा कोई अजीबोगरीब हरकत करता है तो कभी दुल्हन के नखरें आर्कषण का केंद्र बनती हैं। हालांकि, इस बार शादी की ख्वाहिश का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बच्चा अपनी मां से शादी (marriage video) की फरमाइश कर रहा है। शादी करने के उसके अजीबोगरीब कारण सुनकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।

बच्चे की बात सुनकर मां रह गई हैरान

वीडियो में नन्हा बच्चा सोफे पर एक कॉपी लेकर बैठा है। वह अपनी मां से शादी करने की ज़िद कर रहा है। वह 6 साल की ऐसी लड़की से शादी करना चाहता है जिसे घरेलू काम करना अच्छा लगता हो। वह साफतौर पर अपनी मां से बोल रहा है कि वह शादी खुद के लिए नहीं बल्कि उनके लिए करना चाहता है। ताकि वह उनकी सेवा कर सके। वह शादी कर के अपनी मां की तकलीफें दूर करना चाहता है। बच्चा अपनी मां को समझा रहा है कि उसकी पत्नी उसकी मां की हर फरमाइश पूरी करेगी। देखें वीडियो-

बच्चा अपनी मां से कहता है कि उसकी होने वाली बीवी उनका काम में हाथ बटाएगी, खाने में जो भी बनाना होगा वह उनसे पूछ कर बनायेगी। दर्शकों की हंसी तो तब नहीं रुकती है जब वह बच्चा छुपम-छुपाई खेलकर बच्चा पैदा करने की बात करता है। वह अपनी मां को सलाह देता है कि उन्हें उनके पतिदेव के साथ जीना चाहिए और उसे छोड़ देना चाहिए ताकि वह अपनी पत्नी के साथ जी सके। दर्शक अवाक रह जाते हैं कि इतना नन्हा बच्चा ऐसी बातें कैसे कर सकता है। वीडियो को chocolati_pie नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article