वायरल न्यूज़

Viral Video: दूध निकालने गाय के पास गई महिला, फिर जो हुआ....वीडियो देख हंसते हंसते हो जाएंगे लोट पोट

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2023, 11:16 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों गाय के दूध निकालने का एक फनी वीडियो छाया हुआ है। सामने आए इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक लड़की डिब्बा लेकर गाय का दूध निकालने गाय के पास जाकर बैठती है। गाय चारा खाने में व्यस्त होती है। लेकिन जैसे ही महिला दूध निकालने की कोशिश करती है, वैसे ही गाय अपनी टांग उठाकर उसे सरप्राइज दे देती है।

Image

दूध निकालने गाय के पास गई महिला, फिर जो हुआ(Source:Instagram)

गाय का दूध निकालना काफी मुश्किल काम होता है। ये काम हर किसी के बस की बात नहीं है। वैसे तो आपने कई मर्दों को गाय का दूध निकालते देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने औरतों को गाय का दूध निकालते देखा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक औरत गाय का दूध निकालने जाती है लेकिन फिर जो उसके साथ होता है उसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी।

सोशल मीडिया पर इन दिनों गाय के दूध निकालने का एक फनी वीडियो छाया हुआ है। सामने आए इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक लड़की डिब्बा लेकर गाय का दूध निकालने गाय के पास जाकर बैठती है। गाय चारा खाने में व्यस्त होती है। लेकिन जैसे ही महिला दूध निकालने की कोशिश करती है, वैसे ही गाय अपनी टांग उठाकर उसे सरप्राइज दे देती है। लड़की घबरा कर वहां से भागती है, भागते वक्त वह गिरते-गिरते भी बचती है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। हो सकता है कि आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएं।

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @planet_visit से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अबतक 35 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि इस वीडियो को 600 से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। इस वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तमाम यूजर्स ने कॉमेंट सेक्शन में सिर्फ हंसी वाली इमोजी पोस्ट की है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article