वायरल न्यूज़

Viral Video: दो सांडों ने की ऐसी लड़ाई, ऑटो को भी ले लिया चपेटे में, देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 9, 2023, 09:47 PM IST

सोशल मीडिया पर दो सांडों की लड़ाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस लड़ाई दोनों एक ऑटो में फंस जाते हैं, उसके बाद जो होता है, वो देखने लायक है। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

Image

दो सांडों की लड़ाई का वायरल वीडियो (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'kemcho_gujrati')

KEY HIGHLIGHTS
  • दो सांडों की लड़ाई का वीडियो
  • लड़ाई के दौरान ऑटो में फंसे सांड
  • काफी मजेदार है ये वीडियो

Fight of Two Bulls Viral Video: वायरल की दुनिया काफी छोटी सी है, जहां कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसे बस मोबाइल या कैमरे से रिकॉर्ड करना है और फिर इंटरनेट पर डाल देना है। ऐसे में अगर यूजर्स को ये कंटेंट पसंद आ गया तो फिर हो गया वीडियो वायरल। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे। ये वीडियो (Trending Video) काफी मजेदार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो सांड की लड़ाई दिखाई जा रही है, जिसमें दोनों लड़ाई करते-करते एक ऑटो जाकर फंस जाते हैं। इसके बाद का नजारा देखने लायक होता है। ऑटो में फंसने के बाद दोनों ऑटो लेकर गिर जाते हैं और फिर उसे उठाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद ऑटो तो उठ खड़ी हो जाती है लेकिन दोनों सांड अब भी शांत होने का नाम नहीं लेते। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद हंस-हंसकर आपका पेट दर्द करने लगेगा।

दो सांडों की लड़ाई का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शानदार लड़ाई। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ये लड़ाई तो काफी मजेदार है। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'kemcho_gujrati' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article