वायरल न्यूज़

Viral Video: रेलिंग पर बैठकर स्लाइडिंग कर रहा था शख्स, हुआ ऐसा हाल दिन में दिख गए तारे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 4, 2023, 11:44 AM IST

Viral Video: एक मजे लेते हुए रेलिंग पर बैठकर स्लाइडिंग कर रहा था। लेकिन, उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो लुढ़कते हुए सीधे नीचे गिर गया। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

शख्स का बन गया पोपट, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्लाइडिंग करते हुए नीचे गिरा शख्स
  • शख्स का बन गया पोपट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Today Viral Video: आज कल कई लोग हमेशा कुछ ना कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। जिससे उनका नाम हो और वो फेमस हो जाए। कई लोगों को इसमें कामयाबी मिल भी जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स जमकर ठहाके लगा रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो (Trending Video) में एक शख्स मस्ती के लिए रेलिंग पर बैठकर स्लाइडिंग करने की कोशिश करता है। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हो जाता है, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वो मजे से सीढ़ियों की रेलिंग पर बैठता है और स्लाइडिंग करने लगता है। लेकिन, जैसे ही वो स्लाइडिंग करता है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और लुढ़कते हुए शख्स सीधे दो फ्लोर नीचे पहुंच जाता है। जिस तरह शख्स नीचे गिरा उससे शख्स को यकीनन जोरदार चोटें आई होगी। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

शख्स का पोपट बन गया

वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं कुछ अलग करने के चक्कर में शख्स का बुरी तरह पोपट बन गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'mr_shahzad_0724' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि और करो स्लाइडिंग। जबकि, कुछ का कहना है कि भाई के साथ तो खेल हो गया।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article