वायरल न्यूज़

Sheep Viral Video: भेड़ ने शख्स की बजा दी बैंड, लुका-छिपी का खेल देख उछल जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 6, 2023, 01:01 PM IST

Funny Video: एक शख्स भेड़ के साथ मस्ती कर रहा था। अचानक भेड़ ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

भेड़ के साथ मजे ले रहा था शख्स, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भेड़ के साथ मजे ले रहा था शख्स
  • नजारा देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Sheep Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएंगी। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक भेड़ और शख्स के बीच ऐसा मजेदार खेल हुआ, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

कई बार इंसानों और जानवरों के बीच ऐसा नजारा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हम हक्के-बक्के रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स भेड़ के साथ मस्ती कर रहा है। अचानक भेड़ शख्स को दौड़ाने लगता है। भेड़ से बचने के लिए शख्स अजीबोगरीब हरकत करता है। लेकिन, भेड़ भी हार मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद उसने जो शख्स की हालत की उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देखें ये मजेदार वीडियो...

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर जरूर आप ठहाके लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस नजारे को देख रहे होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bares_0606' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वीडियो देखकर मजा आ गया'। एक ने लिखा, 'मजेदार है लुका-छिपी का ये खेल'। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article